
बांग्लादेश: मशहूर लेखक की हत्या के मामले में 5 लोगों को मौत की सजा, ये था मामला
AajTak
मशहूर बांग्लादेशी-अमेरिकी ब्लॉगर अविजीत रॉय की हत्या के मामले में पांच लोगों को सजा-ए-मौत सुनाई गई है. इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति को आजीवान कारावास की सजा सुनाई गई है. बांग्लादेश में आतंकवाद रोधी एक विशेष अदालत ने ये फैसला सुनाया है.
मशहूर बांग्लादेशी-अमेरिकी ब्लॉगर अविजीत रॉय की हत्या के मामले में पांच लोगों को सजा-ए-मौत सुनाई गई है. इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति को आजीवान कारावास की सजा सुनाई गई है. बांग्लादेश में आतंकवाद रोधी एक विशेष अदालत ने ये फैसला सुनाया है. इन पांच लोगों में सेना के एक भगोड़े मेजर समेत प्रतिबंधित इस्लामी आतंकवादी समूह के लोग शामिल हैं. बांग्लादेश में जन्मे 42 साल के अमेरिकी नागरिक अविजीत रॉय की आतंकवादियों ने साल 2015 में हत्या कर दी थी. वे 26 फरवरी, 2015 को ढाका विश्वविद्यालय में एक पुस्तक मेले से निकल रहे थे और तब उन पर ये हमला हुआ था. रॉय की पत्नी भी इस हमले में घायल हो गई थीं. रॉय धार्मिक कट्टरपंथी लोगों की वायरस से तुलना कर चुके थे और अक्सर अपनी किताबों में धार्मिक कट्टरता के खिलाफ आवाज उठाते थे.
इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.









