
बांग्लादेश: तेज रफ्तार बस खाई में गिरी, 17 व्यक्तियों की मौत, 30 घायल
AajTak
एमाद परिवहन की ओर से संचालित एवं ढाका जा रही बस का सुबह करीब साढ़े सात बजे मदारीपुर में एक एक्सप्रेस-वे पर बैलेंस बिगड़ गया जिससे कि बस खाई में गिर गई. पुराने और खराब रखरखाव वाले वाहनों और खराब सड़कों के कारण बांग्लादेश में सड़क दुर्घटनाएं आम हैं. दक्षिण एशिया का यह देश सबसे खराब सड़क दुर्घटना रिकॉर्ड वाले देशों में से एक है.
बांग्लादेश में रविवार को एक तेज रफ्तार बस के खाई में गिर जाने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक, एमाद परिवहन की ओर से संचालित एवं ढाका जा रही बस का सुबह करीब साढ़े सात बजे मदारीपुर में एक एक्सप्रेस-वे पर बैलेंस बिगड़ गया जिससे कि बस खाई में गिर गई. पुलिस के अनुसार, इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कई घायलों की स्थिति गंभीर है.
मदारीपुर के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मसूद आलम ने बताया कि घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. आलम ने कहा, ऐसा माना जा रहा है कि यह दुर्घटना लापरवाही से गाड़ी चलाने और बस में खराबी के कारण हुई. वहीं, दमकल विभाग के उप सहायक निदेशक शिप्लू अहमद ने कहा, ऐसा माना जा रहा है कि तेज रफ्तार बस का पहिया फट गया और उसके चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया जिससे बस खाई में गिर गई.
अग्निशमन सेवा अधिकारी लीमा खानम ने बताया कि घटनास्थल पर दमकल सेवा की तीन यूनिट राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं. उन्होंने बताया कि मृतकों और घायलों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. वहीं, शोनाडांगा बस स्टेशन के अधिकारी मोहम्मद सबुज खान ने बताया कि बस में 43 से अधिक यात्री सवार थे. यह हादसा ढाका से करीब 80 किलोमीटर दूर हुआ और बस करीब 30 फुट खाई में गिर गई.
सरकार की ओर से मुआवजे का ऐलान सरकार की ओर से हादसे में जान गंवाने वालों को 25,000 टका और प्रत्येक घायल को 5,000 टका मिलेगा. टका बांग्लादेशी रुपये को कहते हैं. डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बस तीन महीने से बिना किसी परमिट के चल रही थी. बांग्लादेश सड़क परिवहन प्राधिकरण (बीआरटीए) के सूत्रों के मुताबिक, बस की फिटनेस मंजूरी इस साल जनवरी में समाप्त हो गई थी. बस के पास वैध रूट परमिट और टैक्स टोकन था. इस बीच हाईवे पुलिस को संदेह है कि दुर्घटना के पीछे तेज गति एक कारण हो सकता है.
पुराने और खराब रखरखाव वाले वाहनों और खराब सड़कों के कारण बांग्लादेश में सड़क दुर्घटनाएं आम हैं. दक्षिण एशिया का यह देश सबसे खराब सड़क दुर्घटना रिकॉर्ड वाले देशों में से एक है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








