
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का बड़ा कूटनीतिक फेरबदल, भारत सहित 5 देशों से वापस बुलाए अपने राजदूत
AajTak
राजदूतों को वापस बुलाए जाने के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल सका है. लेकिन विश्लेषकों का मानना है कि अंतरिम सरकार का यह कदम संकट से जूझ रहे देश की कूटनीतिक प्राथमिकताओं को फिर से तैयार करने के प्रयासों का हिस्सा हो सकता है.
बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने एक बड़ा कूटनीतिक फेरबदल करते हुए विदेशों में तैनात अपने पांच राजदूतों को वापस बुला लिया है. इसमें भारत में तैनात उसके उच्चायुक्त मुस्तफिजुर रहमान भी शामिल हैं. इसकी जानकारी गुरुवार को विदेश मंत्रालय ने दी.
विदेश मंत्रालय ने बताया कि ब्रुसेल्स (बेल्जियम), कैनबरा (ऑस्ट्रेलिया), लिस्बन (पुर्तगाल), नई दिल्ली और न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के स्थायी मिशन में तैनात राजदूत इसमें शामिल हैं और सभी को तुरंत राजधानी ढाका लौटने का आदेश दिया गया है.
क्यों उठाया यह कदम?
यह कदम बांग्लादेश में राष्ट्रीय चुनावों से पहले उठाया गया है. हालांकि वापस बुलाए जाने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन विश्लेषकों का मानना है कि अंतरिम सरकार का यह कदम संकट से जूझ रहे देश की कूटनीतिक प्राथमिकताओं को फिर से तैयार करने के प्रयासों का हिस्सा हो सकता है.
यह भी पढ़ें: 'बांग्लादेश इंटरनेशनल कोर्ट में...' तीस्ता जल बंटवारे पर मोहम्मद यूनुस की सरकार ने कही ऐसी बात
रहमान 2020 से भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त के रूप में कार्यरत थे. उन्होंने दोनों पड़ोसी देशों के बीच घनिष्ठ सहयोग में अहम रोल अदा किया, विशेष रूप से व्यापार, कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय सुरक्षा से संबंधित मुद्दों को लेकर उनकी भूमिका अहम रही. उन्हें वापस बुलाए जाने के पीछे की वजह बांग्लादेश-भारत के नाजुक दौर से गुजर रहे संबंधों को भी माना जा रहा है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.









