
बड़ी बहन ने मोबाइल छोड़कर पढ़ने के लिए कहा, गुस्साए भाई ने कर दिया मर्डर
AajTak
Haryana News: फरीदाबाद में एक युवक ने गला दबाकर अपनी बड़ी बहन की हत्या कर दी. आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह इस बात से परेशान रहता था कि उसकी बड़ी बहन लगातार पढ़ाई करने के लिए दबाव बनाती थी. वह मोबाइल देखने से मना करती थी. इस बात पर उसे गुस्सा आ गया और उसने बहन की हत्या कर दी.
हरियाणा के फरीदाबाद में नाबालिग लड़की की हत्या का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि बड़ी बहन ने छोटे भाई को मोबाइल छोड़कर पढ़ाई करने को कहा. इस पर गुस्साए भाई ने गला दबाकर बहन की हत्या कर दी. यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि 19 साल के प्रियांशु ने बहन का गला दबा दिया था. इसके बाद वह मौके से फरार हो गया था.
मृतक युवती के पिता ने बताया कि वह पत्नी के साथ उत्तर प्रदेश में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे. जब घर लौटकर आए, तो बेटी को मृत हालत में पड़ा देखा. वहीं प्रियांशु घर से गायब था.
पढ़ाई के लिए दबाव बनाती थी बहन- आरोपी
इसके बाद उन्होंने थाने में एफआईआर दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने मालमे की जांच करते हुए आरोपी प्रियांशु को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह इस बात से परेशान रहता था कि उसकी बड़ी बहन लगातार पढ़ाई करने के लिए दबाव बनाती थी. मोबाइल देखने से मना करती थी.
आरोपी को 3 दिन की रिमांड पर लिया गया

ईरान युद्ध में तीन हफ्ते के संघर्ष के बाद अब अमेरिका शांति वर्ता शुरु करने जा रहा है. ट्रंप प्रशासन ने अब अंधरूनी स्तर पर बातचीत के विकल्प तलाशना शुरु कर दिए है. वहीं इजरायल ने दक्षिण लेबनान में एक अहम पुल को एयरस्ट्राइक कर बम से उड़ा दिया और साथ ही लिटानी नदी के पास स्थित सभी पुलों को उड़ाने का निर्देश दे दिया है.












