
बंगाल: कोकीन के साथ BJP की युवा नेता पामेला गोस्वामी गिरफ्तार, पर्स और कार में छुपाने के आरोप
NDTV India
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गोस्वामी और प्रबीर के एक विशेष कैफे में बार-बार जाने, पार्क की गई कार में बैठने और मोटरसाइकिल से कार तक जाने वाले युवक के साथ लेन-देन करने के बाद पुलिस के रडार पर आए थे.
पश्चिम बंगाल (West Bengal) की राजधानी कोलकाता में शुक्रवार की शाम बीजेपी (BJP) की एक युवा नेता को 100 ग्राम कोकीन ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. नाटकीय घटनाक्रम में, बंगाल बीजेपी युवा मोर्चा की महासचिव, पामेला गोस्वामी (Pamela Goswami) को उनके पर्स और कार में सीट के नीचे कुछ लाख की कीमत वाले कोकीन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. गोस्वामी के साथ युवा मोर्चा में उनके मित्र और सहयोगी - प्रबीर डे- जो कार में थे- को भी गिरफ्तार किया गया है.












