
फ्री बिजली-पानी, मोहल्ला क्लीनिक, सरकारी स्कूल... AAP के वो फैसले जिनका विधानसभा चुनाव पर होगा सीधा असर
AajTak
AAP ने अपनी स्थापना से लेकर अब तक कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं, जिनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सुरक्षा और पर्यावरण को लेकर कई कदम शामिल हैं. अब अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर आतिशी मार्लेना को अपना उत्तराधिकारी नामित किया है. क्या यह फैसला पार्टी की चुनावी रणनीति को एक नया मोड़ दे पाएगा?
आम आदमी पार्टी (आप) ने 2012 में अपनी स्थापना के बाद से भारतीय राजनीति में, पहले दिल्ली और फिर बाद में पंजाब में, एक महत्वपूर्ण स्थान बना लिया है. अन्ना हजारे द्वारा चलाए गए भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से उभर कर आई AAP ने पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों को चुनौती दी थी. राजनीतिक पहचान बनाने के बाद AAP ने अब तक कई फैसले लिए, जो इसके भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण साबित हुए. आज अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर आतिशी को अपने उत्तराधिकारी के रूप में प्रस्तावित किया. इस फैसले के बाद AAP एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है. आइए, जानते हैं पार्टी के गठन से लेकर अब तक के वो अहम फैसले, जो अरविंद केजरीवाल को आगामी चुनाव में जनता के बीच अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद कर सकते हैं.
AAP की स्थापना
नवंबर 2012 में अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम ने औपचारिक रूप से आम आदमी पार्टी की स्थापना की. यह फैसला अन्ना हजारे के नेतृत्व वाले भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से निकला, लेकिन हजारे के आंदोलन ने राजनीतिक रास्ता नहीं अपनाया. इसके विपरीत AAP ने चुनाव लड़ने और अपनी विचारधारा को शासन के जरिए लागू करने का लक्ष्य रखा. इस फैसले ने भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन को राजनीतिक पार्टी के रूप में बदल दिया.
2013 दिल्ली विधानसभा चुनाव और AAP की एंट्री
2013 में AAP ने पहली बार दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ा और 70 में से 28 सीटों पर जीत दर्ज की. पार्टी ने भले ही बहुमत नहीं हासिल किया, लेकिन कांग्रेस पार्टी के बाहरी समर्थन से सरकार बनाई. अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बने और यह AAP का मुख्यधारा की राजनीति में प्रवेश का संकेत था. यह जीत एक महत्वपूर्ण क्षण था, क्योंकि इसने दिखाया कि एक नई पार्टी भी स्थापित राजनीतिक दलों को चुनौती दे सकती है.
महज 49 दिनों में इस्तीफा

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






