
फ्रांस के नए प्रधानमंत्री बने फ्रेंकोइस बायरू, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने की घोषणा
AajTak
राष्ट्रपति मैक्रों के करीबी सहयोगी बायरू की प्राथमिकता 2024 के बजट को आगे बढ़ाने के लिए एक विशेष कानून पारित करना होगा, जबकि अगले साल की शुरुआत में 2025 के कानून को लेकर तीखी बहस होने वाली है. 2025 के बिल पर संसदीय प्रतिरोध के कारण पूर्व प्रधानमंत्री मिशेल बार्नियर की सरकार गिर गई थी.
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार को फ्रेंकोइस बायरू को 2024 का अपना तीसरा प्रधानमंत्री नामित किया. मैक्रों के करीबी सहयोगी बायरू की प्राथमिकता 2024 के बजट को आगे बढ़ाने के लिए एक विशेष कानून पारित करना होगा, जबकि अगले साल की शुरुआत में 2025 के कानून को लेकर तीखी बहस होने वाली है. 2025 के बिल पर संसदीय प्रतिरोध के कारण पूर्व प्रधानमंत्री मिशेल बार्नियर की सरकार गिर गई थी.
62 साल के इतिहास में फ्रांस में पहली बार किसी प्रधानमंत्री को अविश्वास प्रस्ताव में हार का सामना करना पड़ा. 577 सीटों वाली फ्रांसीसी संसद के लिए इसी साल जुलाई में चुनाव हुए थे लेकिन इसमें किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला, जिसके बाद मैक्रों ने बार्नियर को प्रधानमंत्री चुना था. लेकिन प्रधानमंत्री के तौर पर बार्नियर की कार्यशैली से विपक्ष नाराज था.
खासतौर पर यह नाराजगी तब और बढ़ गई जब उन्होंने नेशनल असेंबली में वोटिंग के बिना ही सामाजिक सुरक्षा बजट को पास करवा दिया, इसके लिए उन्होंने फ्रांसीसी संविधान के अनुच्छेद 49.3 का इस्तेमाल किया. इसके बाद फ्रांस की संसद के निचले सदन के 331 सदस्यों ने बार्नियर की अल्पमत वाली सरकार को हटाने के लिए वोट किया और इस तरह से 73 वर्षीय बार्नियर, प्रधानमंत्री के तौर पर महज 91 दिनों तक ही पद पर रह पाए. अब उनकी जगह मैक्रों ने बायरू को पीएम नियुक्त किया है.
73 वर्षीय बायरू आने वाले दिनों में अपने मंत्रियों की लिस्ट पेश करेंगे, लेकिन उन्हें तीन विरोधी गुटों वाली संसद में कानून बनाने में बार्नियर जैसी ही मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. बायरू के लिए मैक्रों से उनकी निकटता भी चुनौती साबित होगी.
बता दें कि फ्रांस की बढ़ती राजनीतिक घटनाक्रम से ऐसी चर्चाओं को जन्म दिया है कि मैक्रों अपना दूसरा राष्ट्रपति कार्यकाल पूरा कर पाएंगे या नहीं. उनका कार्यकाल 2027 में समाप्त हो रहा है. बार्नियर के निष्कासन के बाद मैक्रों ने रूढ़िवादियों से लेकर कम्युनिस्टों तक के नेताओं से बात की और बायरू के लिए समर्थन जुटाने की कोशिश की. मरीन ले पेन की दूर-दराज़ नेशनल रैली और कट्टर वामपंथी फ्रांस अनबोड को बाहर रखा गया.
गठबंधन में सोशलिस्ट पार्टी की किसी भी तरह की भागीदारी मैक्रों को अगले साल के बजट में नुकसान पहुंचा सकती है. एक सरकारी सलाहकार ने शुक्रवार को कहा, "अब हम देखेंगे कि सोशलिस्ट पार्टी के समर्थन पर कितने अरबों खर्च होंगे."

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.







