
फीफा में अमेरिका से ईरान के हारने पर ईरानियों ने ही मनाया ऐसा शानदार जश्न, Video वायरल
AajTak
फीफा वर्ल्ड कप 2022 के मैच में बुधवार को अमेरिका की टीम ने ईरान की टीम को हरा दिया. हैरान करने वाली बात यह है कि ईरान में इस हार का जश्न मनाया गया. अमेरिका से शिकस्त मिलने के बाद भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतरें और अपनी ही टीम की हार को सेलिब्रेट किया.
फीफा वर्ल्ड कप 2022 में जब किसी देश की टीम किसी मैच में जीत हासिल करती है तो उस देश में जमकर जश्न मनाया जाता है. वास्तव में किसी भी खेल में अपनी टीम के जीतने पर लोगों की यही प्रतिक्रिया होती है. लेकिन ईरान के लोगों ने फीफा में अपनी ही टीम के हारने पर कुछ ऐसा किया जो आपको हैरान कर देगा. दरअसल, मंगलवार देर रात हुए फुटबॉल मैच में अमेरिका ने ईरान की टीम को हरा दिया जिसके बाद ईरान के लोगों ने इस हार का जमकर जश्न मनाया.
फुटबॉल मैच में खुद की ही टीम की हार को सेलिब्रेट कर रहे यह सभी लोग महसा अमीनी की मौत मामले में हो रहे प्रदर्शनों से जुड़े हैं. सोशल मीडिया पर मैच हारने पर मनाए जा रहे जश्न की फोटो-विडियो वायरल हो रहे हैं. वीडियो में काफी संख्या में लोग जश्न मनाते हुए नाचते-गाते नजर आ रहे हैं.
खास बात है कि ईरानी टीम की हार के बाद ट्विटर पर जो वीडियो वायरल हो रहे हैं, उनमें लोग ना सिर्फ सड़कों पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं बल्कि टायर जलाकर और चिल्लाकर अपनी खुशी भी बयां कर रहे हैं.
दरअसल, ईरान में 22 साल की महसा अमीनी की हिजाब विवाद में पुलिस कस्टडी में हुई मौत के बाद से ही बवाल मचा हुआ है. महीनों से काफी संख्या में ईरानी लोग सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलकर प्रदर्शन कर रहे हैं. इन प्रदर्शनों में काफी संख्या में लोगों की मौत भी हो गई है.
प्रदर्शनकारियों ने फीफा वर्ल्ड कप में अपनी टीम का समर्थन करने का इनकार कर दिया गया था. इसके बावजूद सरकार ने टीम को फीफा में हिस्सा लेने भेजा, जिस पर कई देशों ने भी नाराजगी जताई थी.
इस मामले में एक पत्रकार Joyce Karam ने ट्विटर पर कहा कि महसा अमीनी के होमटाउन साकेज समेत कई अन्य शहरों में भी ईरान के लोग पटाखे जलाकर जश्न मना रहे हैं. साकेज में तो लोगों ने अमेरिका का पहला गोल होते ही सेलिब्रेशन शुरू कर दिया था.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.









