
फिनलैंड बॉर्डर के पास क्रैश हुआ रूस का Su-30 लड़ाकू विमान, हादसे में दोनों पायलटों की मौत
AajTak
रूस का एक Su-30 लड़ाकू विमान गुरुवार शाम फिनलैंड बॉर्डर के पास कलेरिया में प्रशिक्षण उड़ान के दौरान क्रैश हो गया. इस दुर्घटना में विमान में सवार दोनों पायलट मारे गए. रूस ने इस विमान हादसे की जांच के लिए विशेष आयोग का गठन किया है.
फिनलैंड की सीमा से लगे करेलिया क्षेत्र में एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान रूस का सुखोई-30 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई. रूस के रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है. हाल के दिनों में रूस के कई सैन्य विमान दुर्घटना के शिकार हुए हैं, और इस ताजा मामले के साथ यह सिलसिला जारी है.
रूस के रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, यह विमान दुर्घटना गुरुवार शाम लगभग 7 बजे (मास्को समयानुसार) हुई. मंत्रालय ने कहा कि विमान एक वीरान इलाके में गिरा और उस समय उसमें कोई गोला-बारूद नहीं था. रूस की सरकारी समाचार एजेंसी TASS ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से लिखा, 'आज शाम लगभग 7 बजे के करीब करेलिया में एक Su-30 लड़ाकू विमान निर्धारित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान निर्जन क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ और बिना गोला-बारूद के उड़ान भर रहा था. इस दुर्घटना में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई.'
इस दुर्घटना की जांच के लिए आयोग का गठन
करेलिया के गवर्नर आर्टूर परफेन्चिकोव के अनुसार, इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमों को तुरंत प्रियोनेज़्स्की जिले में दुर्घटनास्थल पर भेज दिया गया. परफेन्चिकोव ने अपने टेलीग्राम चैनल पर कहा, 'मुझे प्रियोनेज़्स्की जिले में एक सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली है. मैंने करेलिया की आपातकालीन सेवाओं को दुर्घटनास्थल पर जाने का निर्देश दिया है.' बाद में, कलेरिया के गवर्नर ने पुष्टि की कि दुर्घटना में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है. उन्होंने कहा, 'विमान घने जंगल में गिरा, और जमीन पर कोई हताहत या क्षति नहीं हुई.'
रूस ने अभी तक दुर्घटना के कारण का खुलासा नहीं किया है. हालांकि, एविएशन ऑफिसर्स ने यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि क्या विमान में कोई तकनीकी खराबी आई थी या पायलट की गलती इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार थी? रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दुर्घटना की जांच और विमान के मलबे से जरूरी सबूत एकत्र करने के लिए एक विशेष आयोग का गठन किया गया है.
Su-30 रूस के विमान बेड़े का है अहम हिस्सा

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.









