
'फासीवादी यूनुस...' बांग्लादेश के विजय दिवस पर शेख हसीना का अंतरिम सरकार पर अटैक
AajTak
अगस्त में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के कारण प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भारत भाग जाने वाली हसीना ने बंगाली में दिए गए एक बयान में कहा कि
बांग्लादेश आज 'विजय दिवस' मना रहा है. 16 दिसंबर यानि आज ही के दिन भारतीय सेना और मुक्तिवाहिनी के योद्धाओं ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ युद्ध लड़ा और भारतीय सेना को बांग्लादेश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण मदद की. इसी 'विजय दिवस' की पूर्व संध्या रविवार को बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस पर तीखा हमला किया है.
हसीना ने कहा कि यूनुस एक "अलोकतांत्रिक समूह" का नेतृत्व कर रहे हैं जिनकी लोगों के प्रति कोई जिम्मेदारी नहीं है. हसीना ने यूनुस को "फासीवादी" कहा और आरोप लगाया कि उनके नेतृत्व वाली सरकार का मुख्य उद्देश्य मुक्ति संग्राम और मुक्ति समर्थक ताकतों की भावना को दबाना है.
16 दिसंबर, 1971 को, तत्कालीन पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल नियाजी ने 13 दिनों तक चले युद्ध के बाद अपने 93,000 सैनिकों के साथ भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था. इसके बाद पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश बन गया था.
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में हिंदुओं पर थम नहीं रहे हमले, उधर धर्मगुरुओं से सिर्फ बैठक कर शांति का दिखावा कर रहे मोहम्मद यूनुस
यूनुस पर तीखा हमला
अगस्त में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के कारण प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भारत भाग जाने वाली हसीना ने बंगाली में दिए गए एक बयान में कहा कि "राष्ट्र विरोधी समूहों" ने असंवैधानिक रूप से सत्ता पर कब्जा कर लिया है. उन्होंने कहा, "फासीवादी यूनुस के नेतृत्व वाले इस अलोकतांत्रिक समूह की लोगों के प्रति कोई जिम्मेदारी नहीं है. वे सत्ता पर कब्जा कर रहे हैं और सभी जन कल्याण कार्यों में बाधा डाल रहे हैं."

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.









