
पढ़ें क्या हैं 27 दिसंबर 2023 की भारत, अमेरिका समेत दुनिया की बड़ी खबरें
AajTak
27 दिसंबर को अमेरिका, दुनिया और भारत में ये खबरें सुर्खियों में बनी रहीं. आइए डालते हैं एक नजर...
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मिशिगन सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. इजरायल के सेना प्रमुख ने कहा कि हमास से जंग अभी और कई महीनों तक जारी रहेगी. वहीं, भारत में कोविड के नए वैरिएंट के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. 27 दिसंबर को अमेरिका, दुनिया और भारत में ये खबरें सुर्खियों में बनी रहीं. आइए डालते हैं एक नजर...
अमेरिका की 5 बड़ी खबरें...
1. मिशिगन सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ी राहत
मिशिगन सुप्रीम कोर्ट से अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ी राहत मिली है. मिशिगन सुप्रीम कोर्ट ने उस अपील को खारिज कर दिया है, जिसमें ट्रंप के प्राइमरी चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग की थी.
2. ट्रंप पर फैसला देने वाले जजों को मिल रही धमकियां
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्राइमरी चुनाव लड़ने से रोक का फैसला देने वाले कोलाराडो सुप्रीम कोर्ट के जजों को धमकियां मिल रहीं हैं. डेनवर पुलिस और एफबीआई को इस मामले की जांच सौंपी गई है. कोलाराडो कोर्ट ने 19 दिसंबर को ट्रंप से जुड़ा फैसला दिया था.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.









