
पढ़ें क्या हैं 10 जनवरी 2024 की भारत, अमेरिका समेत दुनिया की बड़ी खबरें
AajTak
10 जनवरी को अमेरिका, दुनिया और भारत में ये खबरें सुर्खियों में बनी रहीं. आइए डालते हैं एक नजर...
अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन अस्पताल में भर्ती हो गए हैं. पाकिस्तान की अदालत से पूर्व पीएम इमरान खान को बड़ी राहत मिली है. भारत में महाराष्ट्र में शिंदे सरकार को लेकर स्पीकर का फैसला आ गया है. 10 जनवरी को अमेरिका, दुनिया और भारत में ये खबरें सुर्खियों में बनी रहीं. आइए डालते हैं एक नजर...
अमेरिका की 5 बड़ी खबरें...
1. बर्फीले तूफान की वजह से लाखों घरों की बिजली गुल
बर्फीले तूफान के कारण अमेरिका के फ्लोरिडा से लेकर माइन तक लाखों घरों की बिजली गुल हो गई. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, न्यूयॉर्क में 1.43 लाख से ज्यादा घरों में बिजली नहीं है. पेनसिल्वेनिया में भी एक लाख से ज्यादा घरों की बिजली गुल है. वहीं, नॉर्थ कैरोलिना में 70 हजार और न्यूजर्सी में 58 हजार से ज्यादा घरों में बिजली गुल हो गई.
2. बाइडेन के बेटे के मामले में संसद की समिति करेगी विचार
अमेरिकी संसद की दो समितियां इस बात पर विचार करेंगी कि राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन को कांग्रेस की अवमानना का दोषी ठहराए जाए या नहीं. आरोप है कि 2009 से 2017 के बीच जब बाइडेन उपराष्ट्रपति थे, तब उन्होंने ऐसे फैसले लिए जिससे उन्हें और उनके बेटे को अनुचित लाभ मिला. हालांकि, दोनों ही इन आरोपों को खारिज करते हैं.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.










