
'प्रेग्नेंट रोबोट', '83 बच्चों की मां', अल्बानिया के PM की घोषणा पर चौंके लोग?
AajTak
अल्बानिया यूरोपिय संघ में शामिल होना चाहता है. लेकिन इस देश में व्याप्त भ्रष्टाचार एक बड़ी बाधा है. इससे निपटने के लिए पीएम एडी रामा ने सितंबर में AI मिनिस्टर लांच करने की घोषणा की थी जो इस करप्शन पर निगाह रखने वाली थीं. अब पीएम ने इस AI मिनिस्टर के प्रेग्नेंट होने की घोषणा की है.
अल्बानिया की AI मिनिस्टर डिएला प्रग्नेंट हैं. 'डिएला' आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित दुनिया की पहली मंत्री हैं. इस बार वे 'गर्भवती' हैं और वे 83 'बच्चों' को जन्म देने वाली हैं. यानी कि उन्होंने एक रोबोट के गर्भवती होने की घोषणा की है. ये घोषणा स्वयं अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा ने की है. जर्मनी के बर्लिन शहर में आयोजित ग्लोबल डायलॉग सम्मेलन के दौरान अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा ने ये घोषणाकर सबको चौंका दिया. हालांकि AI मिनिस्टर के प्रेग्नेंट होने का अर्थ दूसरा है.
'डिएला' जिसका अल्बानियाई भाषा में अर्थ सूर्य होता है, अल्बानिया की "स्टेट मिनिस्टर फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस" है, जो पूरी तरह से AI पर आधारित है. वे दुनिया का पहला AI-जनित सरकारी मंत्री हैं. उन्हें पारंपरिक अल्बानियाई परिधान में एक महिला के रूप में दिखाया गया है. यानी कि वे AI पर आधारित एक रोबोट हैं और अल्बानिया की सरकार ने उन्हें मंत्री बनाया है.
प्रधानमंत्री एडी रामा ने बर्लिन में ग्लोबल डायलॉग में कहा, "आज हमने डिएला के साथ काफी जोखिम उठाया और हमने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. इसलिए पहली बार डिएला गर्भवती हैं और उनके साथ 83 बच्चे हैं."
दअरसल पीएम एडी रामा जिसे 83 बच्चे कह रहे हैं वो 83 नए AI असिस्टेंट हैं. ये AI असिस्टेंट सत्ताधारी सोशलिस्ट पार्टी के प्रत्येक सांसद (MP) के लिए एक-एक बनाए जाएंगे. पीएम एडी रामा ने कहा कि ये AI असिस्टेंट यानी 'बच्चे' संसद में होने वाली हर बात को रिकॉर्ड करेंगे और जन प्रतिनिधियों को उन चर्चाओं या कार्यक्रमों के बारे में सूचित करेंगे, जो उनसे छूट गए हैं.
यह भी पढ़ें: 'मैं यहां किसी की जगह लेने नहीं आई...', अल्बानिया की पहली AI मंत्री ने संसद में दिया विस्फोटक भाषण
ये AI बच्चे संसदीय सत्रों में भाग लेंगे. सभी चर्चाओं और घटनाओं का रिकॉर्ड रखेंगे और अपने बॉस को सलाह देंगे कि उन्हें किन मुद्दों पर काउंटर अटैक करना है. ये असिस्टेंट्स 2026 के अंत तक पूरी तरह से सक्रिय हो जाएंगे, और डिएला का "ज्ञान" (डेटा और एल्गोरिदम) इनमें ट्रांसफर होगा.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.







