Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
प्यार, राजनीति या इमेज मेकओवर... Elon Musk अपने 4 साल के बेटे को हर मीटिंग में क्यों ले जाते हैं?

प्यार, राजनीति या इमेज मेकओवर... Elon Musk अपने 4 साल के बेटे को हर मीटिंग में क्यों ले जाते हैं?

AajTak
Wednesday, February 19, 2025 08:52:59 AM UTC

चाहे पीएम मोदी से मुलाकात हो या व्हाइट हाउस का दौरा, Elon Musk का बेटा X हमेशा उनके साथ दिखता है. मस्क अपने 4 साल के बेटे को हर जगह क्यों ले जाते हैं? इसकी वजह उनका अकेलापन हो सकता है, अपनी छवि को बेहतर बनाने की रणनीति हो सकती है या फिर वह अपने बेटे को अपनी विरासत का हिस्सा दिखाना चाहते हों.

गायिका और Elon Musk की पूर्व पार्टनर ग्राइम्स ‘Dune’ (2021) फिल्म देखकर रो पड़ी थीं. फिल्म के मुख्य किरदार पॉल अत्रेयडिस को देखकर उन्हें अपना बेटा X Æ A-Xii यानी X याद आ गया. यह वही बच्चा है, जिसे मस्क अपना उत्तराधिकारी मानते हैं, अपनी मीटिंग्स में साथ रखते हैं और हर जगह अपने क्यूटनेस प्रॉप के तौर पर ले जाते हैं. 4 साल का X अब तक व्हाइट हाउस, अंतरिक्ष यात्रियों की बैठकों और दुनियाभर के प्रधानमंत्रियों और राष्ट्रपतियों के साथ नजर आ चुका है. मस्क के लिए X उनका 'उत्तराधिकारी' हो सकता है, लेकिन इसकी एक और बड़ी वजह है कि वह अपने बेटे को हर जगह ले जाते हैं.

दुनिया के सबसे अमीर इंसान और DOGE (Department of Government Efficiency) के मुखिया मस्क के पास सब कुछ है, लेकिन वह यह दिखाना भी चाहते हैं कि उनके पास सब कुछ है. Elon Musk की शादी दो बार टूट चुकी है, उनके कई रिश्ते भी नाकाम रहे. ऐसे में पति के तौर पर भले वह 'बेस्ट' न हों, लेकिन पिता के तौर पर वो बेस्ट दिखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. कम से कम अपने इस बेटे के लिए, जिसके पहले कुछ शब्द थे – 'कार, रॉकेट और डैडी'.

मस्क के बच्चे कई इवेंट्स में देखे गए हैं. 2015 में सिलिकॉन वैली स्थित टेस्ला फैसिलिटी में उनके पांचों बच्चे मस्ती करते दिखे थे. पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान भी उनके बच्चे साथ नजर आए थे. लेकिन, 11 बच्चों के पिता मस्क को यकीन है कि X उनके लिए खास है.

X, SPACEX और मस्क की एक्सेस

मस्क के बायोग्राफर वॉल्टर आइजैकसन के मुताबिक, मस्क को जन्म के वक्त से ही लगा था कि X उनके लिए 'स्पेशल' है. मस्क को X की मासूमियत और शांत स्वभाव ने आकर्षित किया और वह हमेशा उसे अपने पास रखना चाहते हैं.

मस्क को शायद लगता है कि 'X' उनके लिए लकी है. उन्होंने ट्विटर का नाम बदलकर X कर दिया, उनकी स्पेस कंपनी का नाम SpaceX है और हां, उनके पास एक लंबी लिस्ट 'Exes' की भी है, जिसमें X की मां ग्राइम्स भी शामिल हैं.

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
दुबई पर ईरान ने दागीं कई मिसाइलें, हमले का ताजा वीडियो आया सामने

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

इजरायल के रमतगान में घरों पर गिरीं ईरानी मिसाइलें, देखें खौफनाक मंजर

ईरान ने इजरायल पर फिर मिसाइल हमला किया है. इजरायल के रमतगान इलाके पर ईरान मिसाइल अटैक किया है. हमले में दो लोगों के मारे जाने की खबर है और कई लोगों के घायल बताए जा रहे हैं. मिसाइल अटैक से कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है.

लारिजानी की मौत के बाद भड़का ईरान, इजरायल पर दागीं ताबड़तोड़ मिसाइलें; Video

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

होर्मुज के अटैकर्स पर टूट पड़ा अमेरिका, ईरानी मिसाइल केंद्र पर गिराए 2200 किलो के बंकर बस्टर बम

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ब्रिटिश PM से क्यों नाखुश डोनाल्ड ट्रंप? देखें US-Top 10

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

ईरान युद्ध से दुनिया में खाद्य संकट गहराया, 4.5 करोड़ लोग भुखमरी के मुहाने पर

यूनाइटेड नेशन के वर्ल्ड फूड प्रोग्राम ने चेतावनी दी है कि मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के कारण 4.5 करोड़ लोग और भूख की चपेट में आ सकते हैं. तेल कीमतों और सप्लाई चेन पर असर से वैश्विक खाद्य संकट गहरा सकता है.

'कच्चा तेल चाहिए तो...', रूस ने पाकिस्तान को ऑफर किया सस्ता तेल लेकिन रख दी ऐसी शर्त

ईरान और अमेरिका में जारी तनाव के बीच रूस ने पाकिस्तान को रियायती दरों पर तेल सप्लाई करने का प्रस्ताव दिया है. रूस ने कहा है कि अगर पाकिस्तान औपचारिक तौर पर संपर्क करता है तो वह सस्ता तेल बेच सकता है.

'ये उनकी मूर्खता...', ईरान युद्ध में साथ ना देने को लेकर NATO पर भड़के ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि ईरान पूरी दुनिया के लिए खतरा था. अगर अमेरिका-इजरायल ईरान पर हमले नहीं करते तो परमाणु युद्ध होता. ट्रंप ने साथ ही NATO को भी खरी-खरी सुनाई. उन्होंने कहा कि ईरान युद्ध में अमेरिका का साथ ना देना NATO की बड़ी मूर्खता है. देखें वीडियो.

महायुद्ध में अब तक क्या-क्या हुआ है? देखें ब्लैक एंड व्हाइट

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

नाटो देशों की No-No से नाराज हुए ट्रंप, ईरान युद्ध में साथ न मिलने पर बोले- हमें किसी की जरूरत नहीं

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ युद्ध में साथ न देने पर नाटो सहयोगियों तीखी आलोचना की है. उन्होंने कहा कि अमेरिका दूसरों की सुरक्षा पर अरबों डॉलर खर्च करता है और जरूरत के समय सहयोगी उसका साथ नहीं देते.

अली लारीजानी को लेकर इजरायल का बड़ा दावा, देखें खबरदार

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

मैथ्यू वैनडाइक कौन है, अमेरिकी ‘वॉर एडिक्ट’ जो NIA की हिरासत में है?

छह यूक्रेनी भाड़े के लड़ाकों के साथ गिरफ्तार किया गया मैथ्यू वैनडाइक कोई साधारण शख्स नहीं है. उसे अक्सर CIA का एसेट कहा जाता है. हैरानी की बात यह भी है कि उसे कभी अल-कायदा से जुड़ा हुआ बताया गया. वैनडाइक एक खतरनाक किरदार है, जिसे वॉर करने की लत है.

'कामयाबी के नशे में थे ट्रंप', ईरान पर हमला कर पछता रहा अमेरिका! करीबी अधिकारियों ने कुबूला

अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में ईरान इजरायल और खाड़ी देशों में अमेरिकी हितों पर बड़े हमले कर रहा है. अमेरिका को अंदाजा भी नहीं था कि ईरान इस पैमाने पर जवाबी हमले करेगा. युद्ध के दो हफ्ते से ज्यादा वक्त बीत जाने के बाद अब अमेरिकी अधिकारियों ने युद्ध को लेकर बड़ा दावा किया है.

नेपाल में शी जिनपिंग की किताबें जलाने पर विवाद, चीन ने जताई कड़ी आपत्ति

नेपाल के मनमोहन कॉलेज में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की किताबें जलाने की घटना ने कूटनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है. चीन ने कड़ा विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग की है. नेपाल सरकार ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन इस घटना से दोनों देशों के रिश्तों पर असर की आशंका बढ़ गई है.

तेहरान में निकला अली लारीजानी का जनाजा, समर्थकों का उमड़ा हुजूम, Video

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की मौत से बौखला गया है. उसने खाड़ी देशों के अलावा इजरायल के दिल यानी तेल अवीव पर पूरी रात मिसाइलों की ताबड़तोड़ बरसात कर दी. इस वक्त आपको सीधे तेहरान की तस्वीर दिखाते हैं जहां अली लारीजानी की अंतिम यात्रा निकल रही है. देखें Video.

जंग के साये में गल्फ में फीकी पड़ी ईद...दुबई में न आतिशबाजी, न बाजारों में रौनक

अमेरिका और इजरायल के साथ ईरान की चल रही जंग के बीच खाड़ी देश में ईद मनाई जाएगी. इस बार ईद की न ही बजारों में रौनक दिख रही है और न ही दुबई में आतिशबाजी होगी. इस बार युद्ध के साये में लोग ईद मनाने के लिए मजबूर हैं?

दुबई में जोरदार धमाके की आवाज सुनी गई, देखें नॉनस्टॉप 100

दुबई में जोरदार धमाके की आवाज सुनी गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने ईरानी हमलों की पुष्टी की. खाड़ी देशों ने अमेरिका ने ईरान पर कड़ा वार करने की मांग की. ईरान ने खाड़ी देशों पर अबतक 2 हजार से ज्यादा ड्रोन हमले किए. देखें नॉनस्टॉप 100.

नेपाल: अंतिम संस्कार में जा रहा था परिवार, लैंड‍िंग के वक्त लट्टू की तरह घूमते क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर, देखें काठमांडू का खौफनाक वीडियो

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.

नेपाल में हेलिकॉप्टर क्रैश, लैंडिंग के वक्त हादसा, अंतिम संस्कार में जा रहा था एक ही परिवार

नेपाल के खोटांग जिले में बुधवार को एयर डायनेस्टी का एक हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हेलीकॉप्टर में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे, जो यूके में अपनी परिजन के निधन के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे.

जंग के बीच भी धड़ल्ले से निकल रहे ईरान के तेल टैंकर, चीन बना सबसे बड़ा खरीदार

मिडिल ईस्ट में भीषण जंग और तमाम पाबंदियों के बावजूद ईरान ने मार्च से अब तक 16 मिलियन बैरल तेल का निर्यात किया है, जिसका सबसे बड़ा खरीदार चीन बना है. चौंकाने वाली बात यह है कि बेहद खतरनाक माने जाने वाले स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से करीब 90 जहाज सुरक्षित निकल चुके हैं.

नेता से कमांडर तक... टॉप ईरानी लीडरशिप में अबतक किस-किसके मारे जाने का दावा? यहां देखें लिस्ट

अमेरिका और इजरायल एक-एक कर ईरान की टॉप लीडरशिप का खात्मा करता जा रहा है जाहे वो राजनीति नेतृत्व हो या सैन्य नेतृत्व आपको ग्राफिक्स के जरिये दिखाते हैं कि ईरान के कौन टॉप नेता और कमांडर मारे जा चुके हैं.

UAE में ऑस्ट्रेलियाई एयरबेस के पास गिरी मिसाइल, उठा भयंकर धुएं का गुबार

मिडिल ईस्ट में ईरान के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. अब ईरान ने UAE पर फिर हमला किया है. UAE में ऑस्ट्रेलियाई एयरबेस के पास ईरानी मिसाइल गिरी है. PM अल्बनीज ने इस हमले की जानकारी दी है. साथ ही अल्बनीज बोले कि ईरान के हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है.

अली लारिजानी की मौत से आहत ईरान, क्या और भीषण होगी जंग? देखें बुलेटिन

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

लारिजानी तक कैसे पहुंचा इजरायल? देखें ईरानी सुरक्षा चीफ के खात्मे की इनसाइड स्टोरी

कल तक जो सबसे बड़ा सस्पेंस था वो आज खत्म हो गया है. ईरान ने आधिकारिक तौर पर अपने सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की मौत की पुष्टि कर दी है. ई लारिजानी को उनके बेटे और बॉडीगार्ड के साथ उनकी बेटी के घर पर मार दिया गया. लारिजानी तक कैसे पहुंचा इजरायल? क्या है इस ऑपरेशन की इनसाइड स्टोरी? जानें.

बेरूत में इजरायल की एयर स्ट्राइक, देखें कैसे जमींदोज हुई बिल्डिंग

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. इधर इजरायल लेबनान में भी हमले कर रहा है. आज ताजा हमले में बेरूत में एयरस्ट्राइक की गई. एक बिल्डिग पर ये हमला किया गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है. जिसमें काले धुएं का गुबार उठता दिख रहा है.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us