
पेट में दर्द की शिकायत लेकर पहुंचा शख्स, X-Ray किया तो उड़ गए Doctors के होश
Zee News
लिथुआनिया के डॉक्टर उस वक्त हैरान रह गए जब एक शख्स के पेट में लोहे का सामान नजर आया. शख्स ने अपनी शराब की लत छोड़ने के लिए लोहा खाना शुरू कर दिया था. डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके बड़ी मुश्किल से उसकी जान बचाई. फिलहाल वो खतरे से बाहर है.
विलनियस: कभी-कभी डॉक्टरों (Doctors) को ऐसे मामलों का सामना करना पड़ता है, जो उनके लिए भी हैरान करने वाले होते हैं. यूरोपीय देश लिथुआनिया (Lithuania) में भी ऐसा ही हुआ, जब डॉक्टरों को एक मरीज के पेट में बड़ी संख्या में नटबोल्ट, पेच और कील जैसी लोहे की चीजें मिलीं. दरअसल, शराब पीने की आदत से छुटकारा पाने के लिए उसने लोहा खाना शुरू कर दिया था. उसकी जान बचाने के लिए डॉक्टरों को खासी मशक्कत करनी पड़ी.
'डेली मेल' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक शख्स डॉक्टर (Doctors) के पास पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंचा था. उसने डॉक्टर को बताया कि दर्द इतना ज्यादा है कि उसे कुछ समझ नहीं आ रहा है. वो शायद अब नहीं बचेगा. इसके बाद जब डॉक्टर ने शख्स का एक्स-रे किया तो हैरान करने वाली बात सामने आई. डॉक्टर को उसके पेट में लोहे की कील, नटबोल्ट, पेच जैसा लोहे का सामान नजर आया.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



