
पूर्व नाजी सैनिक की तारीफ कर घिरे ट्रूडो, रूस ने दिखाई आंखें तो मांगनी पड़ी माफी
AajTak
कनाडाई पीएम ट्रूडो ने कहा कि मैं सभी कनाडाई लोगों, दुनियाभर के यहूदियों और यूक्रेन के लोगों के सामने माफी मांगता हूं. शुक्रवार (पूर्व नाजी सैनिक की तारीफ) को जो हुआ, उसके लिए संसद की ओर से माफी मांगता हूं.
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हाउस ऑफ कॉमन्स के पूर्व स्पीकर एंथोनी रोटा द्वारा एक नाजी पूर्व सैनिक की प्रशंसा करने के बाद माफी मांगी. ट्रूडो ने कहा कि वह विशेष रूप से इस बात से दुखी हैं कि इससे ज़ेलेंस्की को परेशानी का सामना करना पड़ा. दरअसल, इस घटना के बाद रूस भड़क गया था, क्रेमलिन ने कहा था कि पूरी कनाडाई संसद को सार्वजनिक रूप से नाज़ीवाद की निंदा करनी चाहिए.
स्पीकर एंथोनी रोटा ने 22 सितंबर को सदन में सार्वजनिक रूप से नाजी यूनिट में काम कर चुके पूर्व सैनिक यारोस्लाव हुंका की तारीफों के पुल बांधे थे. इतना ही नहीं, उन्होने हुंका को युद्ध का हीरो तक बता दिया था. हालांकि इस तारीफ के बाद उनकी भी जमकर किरकिरी हुई, लिहाजा उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था. पद छोड़ने से पहले उन्होंने कहा था कि जो कुछ हुआ उसके लिए वह पूरी तरह जिम्मेदार हैं.
वहीं कनाडाई पीएम ट्रूडो ने कहा कि मैं सभी कनाडाई लोगों, दुनियाभर के यहूदियों और यूक्रेन के लोगों के सामने माफी मांगता हूं. शुक्रवार (पूर्व नाजी सैनिक की तारीफ) को जो हुआ, उसके लिए संसद की ओर से माफी मांगता हूं. इस घटना के लिए हाउस ऑफ कॉमन्स के पूर्व स्पीकर रोटा ही जिम्मेदार थे. इसलिए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने जिम्मेदारी स्वीकार की है. यह एक ऐसी गलती थी, जिससे संसद और कनाडा को बहुत शर्मिंदगी उठानी पड़ी.
हम अनजाने में तालियां बजा रहे थेः कनाडाई पीएम
हम सभी उस वक्त संसद में मौजूद थे, लेकिन हमें इस बात पर गहरा अफसोस है कि हम इस पूरे संदर्भ से अनभिज्ञ होने के बावजूद खड़े होकर तालियां बजा रहे थे. ट्रूडो ने कहा कि यह नरसंहार में मारे गए लाखों लोगों का अपमान था. यह यहूदी लोगों के लिए बेहद दर्दनाक था. यह सुनिश्चित करना हम सभी पर निर्भर है कि जो कुछ हुआ उसे कोई कभी न भूलें.
ट्रूडो बोले- इस घटना की राजनीतिकरण हुआ

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








