
पुतिन ने PM मोदी को दिया रूस आने का न्योता, 2024 चुनाव के लिए कहा 'गुडलक'
AajTak
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने जयशंकर को बताया कि रूस और भारत का कारोबार लगातार बढ़ रहा है. दूसरे साल लगातार दोनों देशों के बीच कारोबार बढ़ा है. इस साल कारोबार में वृद्धि पिछले साल की तुलना में अधिक रही है.
विदेश मंत्री जयशंकर ने बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की. इस वक्त जयशंकर रूस के पांच दिवसीय दौरे पर हैं. जयशंकर के मुलाकात के दौरान पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को रूस आने का न्योता भी दिया.
पुतिन ने कहा कि हम हमारे प्यारे दोस्त प्रधानमंत्री मोदी से मिलना चाहते हैं. हम चाहते हैं कि वो जल्दी ही रूस आएं. प्लीज उन्हें बताएं कि हम उन्हें यहां आमंत्रित करना चाहते हैं. मैं जानता हूं कि अगला साल भारत के लिए बहुत व्यस्त रहने वाला है. अगले साल भारत में आम चुनाव हैं. हम चाहते हैं कि चुनाव में हमारे दोस्त की जीत हो.
इस दौरान जयशंकर ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को प्रधानमंत्री मोदी का खत भी सौंपा. इस खत में पीएम मोदी ने हाल के दिनों में दोनों देशों के बीच बढ़े सहयोग और प्रगति को लेकर खुशी जाहिर की है.
रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन ने जयशंकर को ये भी बताया कि रूस और भारत का कारोबार लगातार बढ़ रहा है. दूसरे साल लगातार दोनों देशों के बीच कारोबार बढ़ा है. इस साल कारोबार में वृद्धि पिछले साल की तुलना में अधिक रही है.
यूक्रेन की स्थिति को लेकर पीएम मोदी को बताया था
पुतिन ने कहा कि हमने यूक्रेन की मौजूदा स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को कई बार बताया है. मैं जानता हूं कि वह (मोदी) इस संकट का समाधान शांतिपूर्ण ढंग से चाहते हैं. हम इस बारे में आपको अधिक जानकारी देंगे.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.









