
पुतिन ने येवगेनी को किया निर्वासित, इन 8 देशों में है वैगनर समूह की मौजूदगी, क्या होगा फ्यूचर?
AajTak
वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोझिन अब बेलारूस पहुंच गए हैं. रूस के राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ बगावत करने वाले येवगेनी के लिए बेलारूस में भी खतरा टला नहीं है. वहीं उनके समूह वैगनर को लेकर भी तरह- तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद करने वाले वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन अब बेलारूस पहुंच गए हैं. इसके साथ ही रूस में तीन दशकों में आया सबसे बड़ा खुला सैन्य विद्रोह भी खत्म हो गया है. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आरोप लगाया कि येवगेनी ने वैगनर कर्मियों और रूस के लोगों के बीच उनकी छवि को धूमिल किया.
लुकाशेंको ने कराया था समझौता
बीते शनिवार को प्रिगोझिन के नेतृत्व में भाड़े के सैनिकों ने दक्षिणी रूसी शहर रोस्तोव पर कब्ज़ा कर मास्को की तरफ मार्च करना शुरू कर दिया था. इसके बाद पुतिन को सफाई देने आना पड़ा और उन्होंने दो टूक कहा कि गद्दारी करने वालो को बख्शा नहीं जाएगा. बाद में बेलारूस के राष्ट्रपति लुकाशेंको की मदद से एक समझौता होने के बाद यह विद्रोह खत्म हो सका. समझौते के अनुसार, प्रिगोझिन रूस छोड़कर जा सकते हैं और आपराधिक आरोपों से बचने के लिए पड़ोसी देश बेलारूस में रह सकते हैं. यह भी समझौता हुआ कि वैगनर सेनानियों को दोषमुक्त किया जाएगा और उन्हें रूसी सैन्यबलों में शामिल होने की पेशकश की जाएगी.
बेलारूस पहुंचे प्रिगोझिन
बेलारूसी राष्ट्रपति लुकाशेंको ने 27 जून को पुष्टि की कि प्रोगोझिन बेलारूस पहुंच चुके हैं. इस जानकारी को पुष्ट करने के लिए, इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इन्वेस्टिगेशन) टीम ने वैगनर प्रमुख के स्वामित्व वाले दो बिजनेस जेट को फ्लाइटराडार डेटा के माध्यम से ट्रैक किया, जो कथित तौर पर बेलारूस के माचुलिश सैन्य हवाई क्षेत्र से रूस की तरफ से उड़ान भर रहे थे. दोनों जेट का सेंटिनल हब से सेटैलाइट तस्वीरों का विश्लेषण किया गया. RA02795 और RA02878 जेट एक ही एयरबेस पर थे जिनकी लंबाई क्रमशः लगभग 15 मीटर और 26 मीटर है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








