
पीर पंजाल की पहाड़ियां, 170 KM का जंगल... कोकरनाग की गुफाओं में आतंकियों के सफाए का 'ऑपरेशन गैरोल'
AajTak
अनंतनाग के कोकेरनाग में आतंकियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन का आज छठा दिन है. सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी का शव बरामद कर लिया है. अब दूसरे आतंकियों के शवों की तलाश जारी है. आइए जानते हैं कि कोकरनाग में आतंकियों को खत्म करने में सेना को छह दिन का समय क्यों लगा?
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के कोकरनाग में आतंकियों के साथ चल रहे एनकाउंटर का आज छठा दिन है. जंगलों और पहाड़ियों पर छिपे आतंकियों पर सेना ने ड्रोन और रॉकेट लॉन्चर से बम बरसाए थे. आतंकियों की ओर फायरिंग आज सुबह फिर शुरू हो गई है. सुरक्षाबलों ने आज एक आतंकवादी का जला हुआ शव भी बरामद कर लिया है.
शरीर पर कपड़ों के पैटर्न के आधार पर सुरक्षाबल के जवानों का मानना है कि जला हुआ शव आतंकवादी का ही है. सुरक्षाबलों ने आज सुबह ही आतंकियों के शवों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरु किया था, जिन्हें ड्रोन के जरिए दूसरी जगहों पर देखा गया था. इससे पहले रविवार को इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच भीषण गोलीबारी हुई थी. हालांकि आज सुबह से आतंकियों की ओर से फायरिंग नहीं हुई.
'आतंकियों को सेना ने घेर रखा था, अचानक हुआ हमला...' कोकरनाग में 3 अफसरों की शहादत की कहानी, TRF का हाथ
चुनौतीपूर्ण है कोकरनाग की भौगोलिक स्थिति
दरअसल कोकरनाग जैसे जंगली इलाकों में ऑपरेशन को अंजाम देना बहुत ही चुनौतीपूर्ण होता है. यहां की भौगौलिक स्थितियां ऐसी हैं कि आतंकियों के पास आसानी से नहीं पहुंचा जा सकता है. इसीलिए आतंकियों के ठिकाने को निशाना बनाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया. ड्रोन के साथ-साथ हेलिकॉप्टर का भी इस्तेमाल भी हुआ है. सेना के हेलीकॉप्टर इस इलाके की निगरानी कर रहे हैं, ताकि आतंकियों का पता लगाया जा सके.
कोकरनाग में निर्णायक मोड़ पर सेना की लड़ाई... अब 'बिल' में छिपे आतंकियों के अंत की घड़ी आई

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







