
'पीठ पीछे होने वाले समझौते स्वीकार नहीं', जेलेंस्की की अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को दो टूक
AajTak
यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने म्यूनिख समिट में स्पष्ट किया कि वे पीठ पीछे किए गए शांति समझौतों को स्वीकार नहीं करेंगे. उन्होंने यूरोप से अपनी सुरक्षा के लिए एक संयुक्त सेना बनाने की भी अपील की. उनकी यह प्रतिक्रिया तब आई है जब पुतिन और ट्रंप आने वाले समय में मिलने वाले हैं.
यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिका के सामने स्पष्ट कर दिया है कि उनके पीठ पीछे में बनाए गए शांति समझौते को वे स्वीकार नहीं करेंगे. उन्होंने यह बात म्युनिख समिट में कही, जहां अमेरिका के उप राष्ट्रपति ने भी शिरकत की थी. जेलेंस्की ने यूरोप से भी अपनी सुरक्षा के लिए अपनी खुद की सेना बनाने की भी अपील की. उनका यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई अलग-अलग चेतावनियों के बाद आया है.
यू्क्रेनी राष्ट्रपति ने यूरोप की अपनी सेना बनाने को लेकर कहा कि सिर्फ यूक्रेन की सेना इस काम के लिए पर्याप्त नहीं है. उन्होंने कहा, "यूक्रेन हमारी पीठ पीछे किए गए सौदों को कभी स्वीकार नहीं करेगा, और यही नियम सभी यूरोपीय देशों पर लागू होना चाहिए."
यह भी पढ़ें: 'ट्रंप थोड़ा तेल और भरवाकर जहाज आगे भेज देते', बोले सीएम भगवंत मान, आज US से डिपोर्ट होंगे 119 भारतीय
ट्रंप ने पुतिन से की थी फोन पर बात
डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ युद्ध खत्म करने को लेकर फोन पर बातचीत की है. यह बातचीत रूस के फरवरी 2022 में यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने पर हमले के बाद पहली बार थी. ट्रंप और पुतिन की आगामी संभावित बैठक को लेकर यूरोप और अमेरिका के सहयोगियों में चिंता बढ़ रही है, जहां यूक्रेन युद्ध की समाप्ती पर चर्चा की जाएगी.
पुतिन ट्रंप को बुला सकते हैं रूस

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.







