
पीएम पद से इस्तीफा, लेकिन एक बड़ी पार्टी का आयोजन क्यों करने वाले हैं बोरिस जॉनसन?
AajTak
खबर है कि 30 जुलाई को जॉनसन Chequers में ही एक बड़ी पार्टी का आयोजन करने जा रहे हैं. इस पार्टी में परिवार वालों से लेकर कई दोस्तों को निमंत्रण भेज दिया गया है.
बोरिस जॉनसन के इस्तीफे के बाद से ब्रिटेन में सियासी संकट खड़ा हो गया है. कहा जा रहा है कि एक हफ्ते के अंदर देश को नया प्रधानमंत्री मिल जाएगा. तब तक बोरिस ही केयर टेकर पीएम के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन करते रहेंगे.
लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि बोरिस जॉनसन एक बड़ी पार्टी का आयोजन करने वाले हैं. द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक जॉनसन अपने निवास Chequers पर इस पार्टी का आयोजन करेंगे. दरअसल बोरिस जॉनसन ने पिछले साल 34 वर्षीय कैरी से शादी की थी. तब वो सेरेमनी कोरोना काल की वजह से काफी छोटे लेवल पर आयोजित की गई थी.
अब खबर है कि 30 जुलाई को जॉनसन Chequers में ही एक बड़ी पार्टी का आयोजन करने जा रहे हैं. इस पार्टी में परिवार वालों से लेकर कई दोस्तों को निमंत्रण भेज दिया गया है. कहा जा रहा है कि बोरिस जॉनसन इस जश्न को लेकर काफी उत्साहित हैं. लेकिन सवाल ये उठता है कि क्या केयर टेकर पीएम रहते हुए वे इस पार्टी का आयोजन करने वाले हैं? इस सवाल पर पार्टी प्रवक्ता ने कहा है कि पीएम को अपनी जिम्मेदारी का अहसास है. वे तब तक तमाम जिम्मेदारियां निभाने वाले हैं, जब तक नए पीएम की नियुक्ति नहीं हो जाती.
वैसे जिस Chequers में ये पार्टी आयोजित होने जा रही है, पहले भी कई बड़े कार्यक्रम इसी जगह पर रखे गए हैं. ब्रिटेन के कई प्रधानमंत्री इसी Chequers में अपने मेहमानों का स्वागत करते हैं. दुनिया के कई नेताओं के साथ मुलाकात भी यहां पर की जाती है. साल 1920 से लगातार ब्रिटेन की राजनीति में Chequers का खास स्थान रहा है. यहां पर कुल 10 रूम हैं और बड़े स्तर आर्ट गैलरी है.
अभी तक इस पार्टी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है,लेकिन अटकलें हैं कि 30 जुलाई को बोरिस अपनी पत्नी के साथ मिलकर एक बड़ा कार्यक्रम कर सकते हैं. ब्रिटेन की वर्तमान राजनीतिक स्थिति की बात करें तो बोरिस जॉनसन ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफे के बाद कुछ नए उम्मीदवारों को लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं. यहां भी भारतीय मूल के तीन दिग्गज रेस में सबसे आगे माने जा रहे हैं. इसमें ऋषि सुनक, सुएला ब्रेवरमैन और प्रीति पटेल शामिल हैं. अगर इन तीनों में से किसी को भी अगर ब्रिटेन की कमान मिलती है तो यह यूरोप के इतिहास का एक महत्वपूर्ण चैप्टर होगा. जब पहली बार भारतीय मूल का कोई शख्स ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनेगा.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.








