
पीएम तकाइची की आधी रात मीटिंग पर बवाल, क्या फिर लौट रहा है ओवरवर्क से मौत का जापानी कल्चर?
AajTak
जापान की प्रधानमंत्री साने तकाइची के रात तीन बजे मीटिंग लेने पर विवाद छिड़ गया है. उन्होंने पिछले महीने पद संभालते ही चेता दिया था कि वर्क-लाइफ बैलेंस खत्म होने वाला है. ये स्थिति तब है जबकि देश पहले से ही करोशी कल्चर को लेकर कुख्यात रहा, जिसमें हद से ज्यादा काम के चलते युवाओं की मौत होने लगी.
जापान की पीएम साने तकाइची के जरूरत से ज्यादा काम करने और लोगों को भी इसके लिए बाध्य करने की आलोचना हो रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, वे रात तीन बजे भी मीटिंग बुला लेती हैं और लगभग चौबीसों घंटे काम करती हैं. काम के बोझ के कारण इस देश में काफी मौतें होती रहीं, जिसे करोशी कहा जाता था. माना गया कि वर्कहोलिक होने की वजह से लोग शादियां नहीं कर रहे और देश की आबादी बूढ़ी हो रही है. यहां तक कि इसे रोकने के लिए कानून भी बना. लेकिन क्या खुद पीएम ही उस कल्चर को दोबारा जिंदा कर देंगी?
क्यों पीएम की हो रही आलोचना
तकाइची ने अपने पहले भाषण में ही कहा था कि वे वर्क-लाइफ बैलेंस को खत्म कर देंगी. और ये मजाक नहीं था. रोज लगभग 18 घंटे काम के लिए जानी जाती ताकाइची ने हाल में रात तीन बजे एक मीटिंग बुलाई, जिसके बाद विवाद छिड़ गया. पीएम के समर्थक इसे अच्छी पहल मान रहे हैं, जबकि आलोचक डरे हुए हैं. दरअसल, इस देश में पहले से ही करोशी कल्चर रहा. यानी इतना काम कि लोगों की मौत होने लगी. इसमें बुजुर्गों से लेकर युवा आबादी भी शामिल रही.
इस तरह करोशी टर्म चर्चा में आया
साठ के दशक के आखिर में एक 29 साल के युवक की स्ट्रोक से मौत हो गई. वो जापान के सबसे बड़े न्यूजपेपर के लिए काम करता था. जांच में पता लगा कि मृतक के दिन का बड़ा हिस्सा काम में जाता था और वो धीरे-धीरे बीमार हो चुका था लेकिन रुकने की छूट नहीं थी. यही वो वक्त था जब मीडिया में करोशी टर्म आया यानी ओवरवर्क से मौत.
आधी सदी के भीतर ऐसे ढेर के ढेर मामले आने लगे. एक सरकारी सर्वे में माना गया कि हर 10 में से एक शख्स महीने में लगभग 80 घंटे ओवरटाइम करता है. वहीं हर पांच में से एक व्यक्ति करोशी के खतरे में है. इसमें तनाव और नींद पूरी न होने की वजह से स्ट्रोक का खतरा रहता है.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.









