
पार्लियामेंट की नई बिल्डिंग बनाने में सहयोग करेगा भारत..., जानिए PM मोदी ने मॉरीशस में क्या-क्या कहा?
AajTak
मॉरीशस के पोर्ट लुइस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, प्राकृतिक आपदा हो या कोविड की विपदा, हमने हमेशा एक दूसरे का साथ दिया है. रक्षा हो या शिक्षा, स्वास्थ्य हो या स्पेस, हम हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं. पिछले 10 वर्षों में हमने अपने संबंधों में कई नए आयाम जोड़े हैं.
मॉरीशस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की ओर से मैं मॉरीशस के सभी नागरिकों को राष्ट्रीय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. ये मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है कि मुझे दोबारा मॉरीशस के National Day पर आने का अवसर मिल रहा है. भारत और मॉरीशस सिर्फ हिंद महासागर से ही नहीं बल्कि साझा सांस्कृतिक परंपराओं और मूल्यों से भी जुड़े हैं. हम आर्थिक और सामाजिक प्रगति के पथ पर एक-दूसरे के साझेदार हैं.
पीएम मोदी ने कहा, प्राकृतिक आपदा हो या कोविड की विपदा, हमने हमेशा एक दूसरे का साथ दिया है. रक्षा हो या शिक्षा, स्वास्थ्य हो या स्पेस, हम हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं. पिछले 10 वर्षों में हमने अपने संबंधों में कई नए आयाम जोड़े हैं. विकास सहयोग और क्षमता निर्माण में नए कीर्तिमान स्थापित किए गए हैं.
'ये मॉरीशस को हमारी भेंट होगी'
पीएम मोदी ने आगे कहा, आज प्रधानमंत्री (मॉरीशस) नवीन चंद्र रामगुलाम और मैंने भारत-मॉरीशस साझेदारी को 'Enhanced Strategic Partnership' का दर्जा देने का निर्णय लिया है. हमने निर्णय लिया कि मॉरीशस में Parliament की नई बिल्डिंग बनाने में भारत सहयोग करेगा. यह Mother of Democracy की ओर से मॉरीशस को भेंट होगी.
'500 सिविल सर्वेंट्स को ट्रेनिंग देंगे'
उन्होंने कहा, कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के दूसरे चरण में 500 मिलियन मॉरीशियन रुपये के नए प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे. अगले पांच वर्षों में भारत में मॉरीशस के 500 सिविल सर्वेंट्स को ट्रेनिंग दी जाएगी. हमारे बीच लोकल करेंसी में आपसी व्यापार का सेटलमेंट करने पर भी सहमति बनी है. हमने माना कि समुद्री सुरक्षा हमारे रणनीतिक संबंधों के लिए महत्वपूर्ण है. एक स्वतंत्र, खुला, सुरक्षित और सुरक्षित हिंद महासागर हमारी साझा प्राथमिकता है.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.









