पाकिस्तान लौटने पर फिर जेल भेजे जाएंगे नवाज शरीफ? कार्यवाहक PM ने दिया ये जवाब
AajTak
फरवरी 2020 में नवाज को भगोड़ा घोषित कर दिया गया था. बाद में उसी वर्ष, एक कोर्ट ने उन्हें तोशाखाना वाहन संदर्भ में घोषित अपराधी घोषित कर दिया. मंगलवार को नवाज के छोटे भाई और पीएमएल-एन अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने लंदन में कहा कि उनके भाई आगामी चुनावों में पार्टी के राजनीतिक अभियान का नेतृत्व करने के लिए 21 अक्टूबर को ब्रिटेन से पाकिस्तान लौटेंगे.
पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अगले महीने लंबे समय बाद वापस पाकिस्तान लौट रहे हैं. तोशखाना मामले में अपराधी घोषित नवाज शरीफ की गिरफ्तारी पर कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवार-उल हक काकर ने कहा है कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां उनके देश लौटने के बाद गिरफ्तारी पर फैसला करेंगी. न्यूज एजेंसी के मुताबिक बुधवार को काकर ने एक न्यूज चैनक के साथ इंटरव्यू के दौरान एक सवाल के जवाब में ये बात कही.
दरअसल, फरवरी 2020 में नवाज को भगोड़ा घोषित कर दिया गया था. बाद में उसी वर्ष, एक कोर्ट ने उन्हें तोशाखाना वाहन संदर्भ में घोषित अपराधी घोषित कर दिया.
इंटरव्यू के दौरान जब काकर से पूछा गया कि क्या नवाज को हथड़की लगाई जाएगी तो उन्होंने कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां (एलईए) इस मामले पर फैसला करेंगी. अगर उन्हें लगता है कि उन्हें (नवाज को) जंजीरों में जकड़ना चाहिए तो वे उस रास्ते को अपनाएंगे. एलईए का नेतृत्व उनकी गिरफ्तारी के मुद्दे को अपनी सर्वोत्तम क्षमता के अनुसार तय करेगा.
उन्होंने कहा कि मैं दोहराता हूं कि कानूनी और कानून प्रवर्तन एजेंसियों का नेतृत्व मौजूद है. वे जो भी निर्णय लें, चाहे वे उन्हें (नवाज को) सलाखों के पीछे भेजें या आवाजाही की स्वतंत्रता दें, यह न्यायिक प्रक्रिया और कानून प्रवर्तन के नेतृत्व का निर्णय होगा. हालांकि, कार्यवाहक प्रधान मंत्री ने कहा कि अगर सरकार को लगेगा कि नवाज या एलईए कानून की अवहेलना कर रहे हैं तो वह हस्तक्षेप कर सकती है.
बता दें कि मंगलवार को नवाज के छोटे भाई और पीएमएल-एन अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने लंदन में कहा कि उनके भाई आगामी चुनावों में पार्टी के राजनीतिक अभियान का नेतृत्व करने के लिए 21 अक्टूबर को ब्रिटेन से पाकिस्तान लौटेंगे.
इलाज के बहाने विदेश भाग गए थे नवाज

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








