
पाकिस्तान में TLP प्रदर्शनकारियों और सेना के बीच झड़प, 10 लोगों की मौत... कई पुलिसकर्मी घायल
AajTak
रविवार को टीएलपी के प्रदर्शनकारियों और पुलिस एवं रेंजर्स के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें 10 से अधिक प्रदर्शनकारी मारे गए और 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए. साथ ही प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी रेंजर्स पर बख्तरबंद वाहन से लोगों को कुचलने का आरोप लगाया है, जिससे कई इलाकों में भी झड़पें हुईं, जिससे व्यापक तनाव फैल गया है.
पाकिस्तान के मुरीदके में रविवार रात को तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के प्रदर्शनकारियों और पुलिस और रेंजर्स के बीच हिंसक झड़प हो गई. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे, जिससे कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए. प्रदर्शनकारियों ने अर्धसैनिक बल पर अत्याधुनिक हथियारों से गोलीबारी करने का आरोप लगाया. साथ ही पुलिस और सुरक्षाबलों के जवानों ने इस्लामाबाद के रेड जोन को किले में तब्दील कर दिया है और कई होटलों को खाली करा लिया है.
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रेंजर्स और पांच जिलों से भेजी गई बड़ी संख्या में पुलिस बलों ने रविवार सुबह मुरीदके के टीएलपी कैंप को घेर लिया.
10 से ज्यादा कार्यकर्ताओं की मौत
कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) ने दावा किया कि पुलिस ने उसके 11 समर्थकों को गोली मार दी और रेंजर्स ने बख्तरबंद वाहन से 70 लोगों को कुचल दिया, जिससे कई लोग घायल हो गए.
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि इस्लामाबाद जा रहे मुरीदके में पुलिस और रेंजर्स ने टीएलपी प्रदर्शनकारियों पर खुली गोलीबारी की, जिसमें कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए हैं.
डॉन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, लाहौर में शुक्रवार को हुई झड़पों में टीएलपी ने अपने 10 से ज्यादा कार्यकर्ताओं की मौत का दावा किया, हालांकि, उनके इस दावे की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.









