
पाकिस्तान में 2 महीने बाद होंगे आम चुनाव, बिलावल PM तो जरदारी होंगे राष्ट्रपति कैंडिडेट
AajTak
पीपीपी के सूचना सचिव फैसल करीम कुंडी ने कहा कि बिलावल भुट्टो प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे और हमारी इच्छा होगी कि हम 2008 को फिर से दोहराएं और आसिफ जरदारी को राष्ट्रपति बनाएं. 68 वर्षीय जरदारी 2008 में हुए चुनावों के बाद पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने थे.
पाकिस्तान में अगले साल आम चुनाव होने हैं. इसे लेकर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने ऐलान किया है कि पार्टी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी 8 फरवरी को होने वाले आम चुनाव में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे. उनके पिता आसिफ अली जरदारी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे.
यह घोषणा तब हुई है, जब पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज पार्टी (PML-N) ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि पार्टी प्रमुख और तीन बार के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ PM पद के लिए उम्मीदवार होंगे.
पीपीपी के सूचना सचिव फैसल करीम कुंडी ने कहा कि बिलावल भुट्टो प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे और हमारी इच्छा होगी कि हम 2008 को फिर से दोहराएं और आसिफ जरदारी को राष्ट्रपति बनाएं. 68 वर्षीय जरदारी 2008 में हुए चुनावों के बाद पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने थे वह 2013 तक इस पद पर रहे थे. जबकि 35 वर्षीय बिलावल भुट्टो अप्रैल 2022 से अगस्त 2023 तक विदेश मंत्री के पद पर रहे थे. करीम कुंडी ने कहा कि चुनाव 8 फरवरी से आगे नहीं बढ़ने चाहिए. साथ ही कहा कि पीपीपी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है.
पिछले दिनों पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा था कि देश का अगला प्रधानमंत्री लाहौर से नहीं होगा. माना जा रहा था कि ऐसा कहकर उन्होंने नवाज शरीफ पर निशाना साधा था, जो लाहौर के रहने वाले हैं. पाकिस्तान में चुनाव से पहले समीकरण तेजी से बदल रहे हैं. बिलावल ने एक तरफ संकेत दिए हैं कि उनकी पार्टी अगले साल अपने दम पर चुनाव लड़ेगी. उनकी पार्टी पीपीपी को चुनाव में जीत हासिल करने के लिए किसी और की मदद लेने की जरूरत नहीं है.
बता दें कि पाकिस्तान एक बहुदलीय संसदीय लोकतंत्र है. प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति का चुनाव किसी पार्टी द्वारा जीती गई सीटों की संख्या के आधार पर अप्रत्यक्ष होता है. प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति का नामांकन मतदाताओं को यह जानने में मदद करता है कि कौन पीएम और राष्ट्रपति पद की रेस में है.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.







