
पाकिस्तान में भारत के एक और दुश्मन का काम तमाम, लश्कर कमांडर अकरम गाजी की गोली मारकर हत्या
AajTak
अकरम गाजी की गुरुवार को पाकिस्तान के बाजौर में अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह पहला मौका नहीं है, जब पाकिस्तान में इस तरह से किसी आतंकी की हत्या हुई हो. इससे पहले भी भारत के कई मोस्ट वांटेड आतंकी अज्ञात हमलावरों के हमले में मारे गए हैं.
पाकिस्तान में भारत के एक दुश्मन की मौत हो गई. लश्कर ए-तैयबा के पूर्व कमांडर अकरम खान उर्फ अकरम गाजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अकरम भारत के खिलाफ जहर उगलता था. वह 2018 से 2020 तक लश्कर में भर्ती का काम देखता था.
अकरम गाजी की गुरुवार को पाकिस्तान के बाजौर में अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी. अकरम लश्कर के टॉप कमांडर्स में रहा है. वह लंबे वक्त से आतंकी गतिविधियों में शामिल था.
यह पहला मौका नहीं है, जब पाकिस्तान में इस तरह से आतंकियों को निशाना बनाया गया हो. इससे पहले मुफ्ती कैसर फारूक, खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पंजवड़, एजाज अहमद अहंगर, बशीर अहमद पीर जैसे तमाम आतंकियों को भी अज्ञात हमलावरों ने मार गिराया.
पाकिस्तान में आतंकियों की उड़ी नींद
पाकिस्तान में लगातार हो रही हत्याओं ने आतंकियों की नींद उड़ा रखी है. पिछले महीने पाकिस्तान में भारत के एक और मोस्ट वांटेड आतंकी शाहिद लतीफ की हत्या कर दी गई थी. अज्ञात हमलावरों ने लतीफ की सियालकोट में गोली मारकर हत्या कर दी. लतीफ 2016 में पठान कोट एयर फोर्स स्टेशन पर हुए हमले का मास्टर माइंड था. वह स्टेशन पर हमला करने वाले चार आतंकियों को पाकिस्तान से बैठकर निर्देश दे रहा था.
इससे पहले इसी साल 6 मई को पाकिस्तान के लाहौर में गुमनाम कातिलों ने खालिस्तान कमांडो फोर्स के चीफ परमजीत सिंह पंजवड़ की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.










