
पाकिस्तान में पोलियो ड्रॉप पिलाने गई टीम पर बंदूकधारियों ने किया हमला, एक कर्मी घायल
AajTak
उत्तरी वजीरिस्तान कबायली जिले के मीर अली तहसील में शनिवार को अज्ञात हमलावरों ने पोलियो टीकाकरण टीम पर गोलियां चला दीं, जिसमें शेर अली नाम का एक कर्मी घायल हो गया.
अफगानिस्तान की सीमा से सटे उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में पोलियो की दवाई पिलाने गई टीम पर बंदूकधाकरियों ने हमला कर दिया. जिसमें एक कर्मी घायल हो गया. पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को ये जानकारी दी. इस क्षेत्र में पहले भी कई बार टीकाकरण टीम पर हमले हो चुके हैं.
पुलिस ने बताया कि उत्तरी वजीरिस्तान कबायली जिले के मीर अली तहसील में शनिवार को अज्ञात हमलावरों ने पोलियो टीकाकरण टीम पर गोलियां चला दीं, जिसमें शेर अली नाम का एक कर्मी घायल हो गया. जिसके बाद अली को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
बता दें कि उत्तरी वजीरिस्तान कबायली जिले में मंगलवार को ही अज्ञात हमलावरों ने पोलियो रोधी टीकाकरण दल की सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मियों समेत तीन लोगों की हत्या कर दी थी. इसी साल मार्च में उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने एक महिला पोलियो कार्यकर्ता की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी, जब वह पोलियो विरोधी अभियान में हिस्सा लेकर घर लौट रही थी.
वहीं पिछले साल जनवरी में, बंदूकधारियों ने उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में पोलियो वैक्सीन संचालकों की एक टीम की सुरक्षा कर रहे एक पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी.
घातक है पोलियो वायरस
पोलियो वायरस से होने वाली एक संक्रामक बीमारी है जो मुख्य रूप से पांच साल से कम उम्र के बच्चों में होती है. यह तंत्रिका प्रणाली को प्रभावित करता है और इससे लकवा जैसी बीमारी के साथ-साथ मृत्यु तक हो सकती है. पोलियो का कोई इलाज नहीं है. जिसके चलते बच्चों को इस गंभीर बीमारी से बचाने के लिए केवल टीकाकरण ही एकमात्र प्रभावी तरीका है.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.








