
पाकिस्तान में इस बात से मची हलचल, PM इमरान खान ने सेना को बुलाया
AajTak
भारत के बाद पाकिस्तान में भी कोरोना वायरस के संकट के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं. भारत की तरह ही पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है. इसके चलते पाकिस्तान के अस्पतालों में ऑक्सीजन, बेड्स की किल्लत हो गई है.
भारत के बाद पाकिस्तान में भी कोरोना वायरस के संकट के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं. भारत की तरह ही पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है. इसके चलते पाकिस्तान के अस्पतालों में ऑक्सीजन, बेड्स की किल्लत हो गई है. इस्लामाबाद स्थित पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) में बेड कम पड़ रहे हैं और ऑक्सीजन की कमी के चलते सर्जरी रोक दी गई है. (फोटो-रॉयटर्स) पाकिस्तान में शुक्रवार को 5,870 नए कोरोना केस सामने आए जबकि 144 लोग ने इस जानलेवा वायरस की चपेट में आने से दम तोड़ दिया. 23 अप्रैल 2021 तक के आंकड़ों के मुताबिक पाकिस्तान में कोरोना संक्रमितों की संख्या 784,108 हो चुकी है जबकि अब तक 16,842 लोग मौत के शिकार हो चुके हैं. पाकिस्तान का पॉजिटिविटी रेट 10.91फीसदी है. कोरोना मरीजों का नया आंकड़ा सामने आने के बाद पीएम इमरान खान ने अपने देशवासियों को संबोधित किया. (फोटो-Getty Images)
अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.








