
पाकिस्तान में अहमदी डॉक्टर की हत्या, क्लिनिक में दो बंदूकधारियों ने मारी गोली
AajTak
पाकिस्तान में अहमदिया समुदाय को मुस्लिम नहीं माना जाता है. पाकिस्तानी संसद ने सालों पहले अहमदिय को गैर-मुस्लिम करार दिया था. इस समुदाय के लोगों को यहां अक्सर टार्गेट किया जाता है. बीते दिन यहां एक अहमदी डॉक्टर की हत्या कर दी गई और इससे पहले पंजाब में भी समुदाय के दो लोगों को टार्गेट किया गया था.
पाकिस्तान के गुजरात शहर में एक अहमदी डॉक्टर की हत्या कर दी गई है. वह अपने डेंटल क्लिनिक में थे, जब बाइक सवार दो अज्ञात बंदूकधारियों ने उन्हें गोली मार दी. संदेह है कि अहमदिया समुदाय से आने की वजह से उनकी हत्या की गई है. पड़ोसी मुल्क में अहमदी समुदाय के प्रति नफरत आम बात है और अक्सर इस समुदाय के खिलाफ हिंसक घटनाएं सामने आती हैं.
डॉक्टर जकौर अहमदी की हत्या पर पाकिस्तान की राजनीतिक संगठन जमात-ए-अहमदिया ने घटना की निंदा की. संगठन ने बताया कि पिछले महीने पंजाब में दो अन्य अहमदिया लोगों की भी उनके समुदाय के कारण हत्या कर दी गई थी.
यह भी पढ़ें: फेसबुक पर दोस्ती, दस्तावेज और VISA... महाराष्ट्र से पाकिस्तान पहुंचकर शादी करने वाली सनम खान ने खुद बताई पूरी कहानी
अहमदिया समुदाय को किया जा रहा टार्गेट
जमात-ए-अहमदिया पाकिस्तान के नेता आमिर महमूद ने कहा कि हाल ही में पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट द्वारा अहमदिया समुदाय के एक आरोपी को जमानत दिए जाने के फैसले ने अहमदिया समुदाय के खिलाफ नफरत भरे अभियान को और तेज कर दिया है. उन्होंने कहा कि समुदाय के लोगों को टार्गेट किया जा रहा है.
उन्होंने पूछा, "इस नफरत भरे अभियान में सुप्रीम कोर्ट के जजों को भी निशाना बनाया जा रहा है. इन अभियानों को चलाने वालों की पहचान कोई रहस्य नहीं है. सरकार उनके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है?"

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








