
पाकिस्तान में अपने नागरिकों पर हमले से भड़का चीन, कह दी ऐसी बात
AajTak
पाकिस्तान में चीनी नागरिकों पर हमले होते रहे हैं. पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में भारी निवेश कर चीन कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है जिससे वहां के उग्रवादी समूह भड़के हुए हैं. वो प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे चीनी इंजीनियर्स और श्रमिकों को निशाना बनाते रहे हैं.
पाकिस्तान में चीनी नागरिकों पर लगातार हो रहे हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. रविवार सुबह ग्वादर बंदरगाह के एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे चीनी इंजीनियरों के काफिले पर हमला हुआ जिससे चीन भड़क गया. पाकिस्तान स्थित चीनी दूतावास और कराची में चीनी महावाणिज्य दूतावास ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए पाकिस्तान से मांग की है कि वो दोषियों को सख्त से सख्त सजा दे.
चीनी महावाणिज्य दूतावास ने रविवार को एक बयान जारी किया है जिसमें कहा गया है कि स्थानीय समयानुसार सुबह 9:17 बजे हवाईअड्डे से बंदरगाह की ओर जाते समय चीनी इंजीनियरों के काफिले पर बमों और गोलियों से हमला किया गया. हालांकि, हमले में किसी चीनी नागरिक के हताहत होने की सूचना नहीं है.
काफिले में तीन एसयूवी और एक वैन शामिल थीं. ये सभी गाड़ियां बुलेटप्रूफ थीं और इनमें 23 चीनी इंजीनियर सवार थे. हमले के दौरान एक आईईडी विस्फोट हुआ और वैन पर गोली चलाई गई.
चीन के सरकारी अखबार, ग्लोबल टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि हमले की कुछ तस्वीरें उसे मिली हैं जिसमें देखा जा सकता है कि हमले में वैन की एक खिड़की पर लगे बुलेटप्रूफ शीशे टूट गए हैं और गाड़ियों की खिड़कियों पर गोलियों के निशान हैं.
हमले को लेकर चीन का पाकिस्तान को सख्त संदेश
पाकिस्तान स्थित चीनी दूतावास का कहना है कि सभी चीनी इंजीनियरों को उचित स्थान पर सुरक्षित तरीके से पहुंचा दिया गया है. चीनी दूतावास और चीनी महावाणिज्य दूतावास ने रविवार रात को बयान जारी कर हमले की कड़ी निंदा और पाकिस्तान से सख्त शब्दों में कहा कि अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए. बयान में पाकिस्तान से कहा गया कि वो चीनी नागरिकों, संस्थानों और प्रोजेक्ट्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी उपाय करे.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.









