
पाकिस्तान: बलूचिस्तान में बस यात्रियों पर हमला, अज्ञात हमलावरों ने की 6 की हत्या
AajTak
पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में संदिग्ध बंदूकधारी लोगों ने एक यात्री बस से छह लोगों को उतारकर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. ये सभी लोग पंजाब के रहने वाले थे. पाक पीएम शहबाज शरीफ ने यात्री बस पर हमले की निंदा की और संबंधित अधिकारियों को जांच करने तथा जिम्मेदार लोगों पर मुकदमा चलाने का निर्देश दिए हैं.
पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में संदिग्ध लोगों ने एक यात्री बस को रोककर, उसमें सवार छह यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी. ये सभी लोग पाकिस्तान के पंजाब से थे.
इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए गुरुवार को अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में संदिग्ध लोगों ने एक यात्री बस को रोककर, उसमें सवार छह यात्रियों की गोली मार दी. जिनमें से पांच यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि एक ने बाद में दम तोड़ दिया.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हफीज बलूच ने बताया कि कराची जा रही एक बस को ग्वादर जिले के ओरमारा हाईवे पर कलमत इलाके के पार बंदूकधारी लोगों ने रोक लिया. इसके बाद बंदूकधारियों ने कुछ यात्रियों को उतार लिया और छह लोगों को गोली मार दी.
उन्होंने बताया कि यात्रियों से पांच की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल यात्री ने गुरुवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. ये सभी लोग पाकिस्तान के पंजाब के थे.
उन्होंने कहा, 'सशस्त्र लोगों ने यात्रियों के पहचान पत्र जांचने के बाद छह यात्रियों की हत्या कर दी तथा तीन अन्य को अपने साथ ले गए. अब तक किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन बीते दिनों ऐसे हमलों में प्रतिबंधित बलूच आतंकवादी समूहों ने पंजाब के लोगों के खिलाफ इस तरह के लक्षित हमले किए हैं.'
यूरिया ले जा रहे ट्रक को बनाया निशाना

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








