
पाकिस्तान ने फिर की भारत से रिश्ते सुधारने की बात, जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर कहा ये
AajTak
भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त सलमान शरीफ ने कहा है कि पाकिस्तान भारत के साथ शांतिपूर्ण संबंध चाहता है. उन्होंने कश्मीर के मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा कि इस मुद्दे का हल संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों और कश्मीरियों की इच्छा के अनुसार होना चाहिए.
भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में जारी तनाव के बीच भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त सलमान शरीफ ने कहा है कि पाकिस्तान भारत सहित सभी पड़ोसी देशों के साथ आपसी सम्मान के आधार पर शांतिपूर्ण संबंध चाहता है. उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान बातचीत और कूटनीति के माध्यम से जम्मू-कश्मीर विवाद सहित सभी लंबित मुद्दों को हल करने में विश्वास करता है.
पाकिस्तान के उच्चायोग ने उच्चायुक्त सलमान शरीफ के हवाले से एक ट्वीट में कहा, 'दक्षिण एशिया में स्थायी शांति, स्थिरता और विकास के लिए, जम्मू और कश्मीर के मूल मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों और कश्मीरी लोगों की इच्छा के अनुसार हल किया जाना चाहिए.'
पाकिस्तानी मिशन की तरफ से ये ट्वीट पाकिस्तान दिवस के मौके पर की गई हैं. उच्चायोग ने ट्विटर पर एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें उच्चायुक्त और मिशन के स्टाफ केक काटते और पाकिस्तान का झंडा लहराते दिख रहे हैं.
भारत-पाकिस्तान के बीच का हालिया तनाव
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के मेजबान भारत ने हाल ही पाकिस्तान द्वारा कश्मीर का गलत नक्शा दिखाने पर आपत्ति जताई थी जिसके बाद पाकिस्तान ने SCO के एक सम्मेलन में हिस्सा नहीं लिया.
सूत्रों के मुताबिक, भारतीय थिंक टैंक द्वारा आयोजित SCO देशों (भारत, चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, तजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान) के सैन्य चिकित्सा विशेषज्ञों के सम्मेलन के ठीक पहले एक कार्यक्रम में पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान का गलत नक्शा दिखाया. भारत ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि वो सही मैप दिखाएं अथवा सैन्य चिकित्सा, स्वास्थ्य सेवा और महामारी में SCO सशस्त्र बलों के योगदान विषय पर आयोजित सम्मेलन से दूर रहे.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








