
पाकिस्तान ने एयरस्पेस को बंद करने का किया ऐलान, लाहौर और इस्लामाबाद के लिए उड़ानें रद्द कीं
AajTak
पाकिस्तान सरकार ने लाहौर और इस्लामाबाद हवाई अड्डों पर कॉमर्शियल उड़ानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है. यह कार्रवाई भारत द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर किए गए सैन्य हमले के बाद की गई है. इससे पहले पाकिस्तान में 48 घंटे के लिए एयरस्पेस को बंद करने का ऐलान किया गया था.
पाकिस्तान सरकार ने लाहौर और इस्लामाबाद हवाई अड्डों पर सभी कॉमर्शियल उड़ानों के लिए अपने एयरस्पेस को बंद रखने का फैसला किया है. पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अपने बयान में कहा कि "देश का हवाई क्षेत्र लाहौर और इस्लामाबाद हवाई अड्डों पर सभी कॉमर्शियल उड़ानों के लिए बंद है."
हालांकि, कराची एयरपोर्ट को बंद नहीं किया गया है, और यहां से उड़ानें संचालित की जा रही हैं. पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर भारत की एयर स्ट्राइक के बाद ही पाकिस्तान सरकार ने एयरस्पेस को 48 घंटे के लिए बंद रकरने का ऐलान किया था.
यह भी पढ़ें: मसूद, हाफिज या कोई और... भारत की एयर स्ट्राइक में मरा कोई बड़ा आतंकी, जिसकी मौत पर असीम मुनीर से लेकर पाक प्रेसिडेंट तक ने बहाए आंसू
पाकिस्तान एयरपोर्ट अथरिटी ने सिविल एविएशन ऑर्गेनाइजेशन में लगाए आरोप!
पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गेनाइजेशन में भारत की कार्रवाई को "लापरवाह और उकसाने वाले कार्य" बताए और कहा कि इसकी वजह से सिविल एविएशन के लिए "गंभीर जोखिम" पैदा हुई है. मसलन, पाकिस्तान ने इन घटनाओं के चलते अपने एयरस्पेस को 48 घंटों के लिए सभी एयर ट्रैफिक के लिए बंद करने का ऐलान किया था.
यह भी पढ़ें: 'उम्मीद है भारत-पाकिस्तान जल्द ही समाधान निकालेंगे...', एयर स्ट्राइक पर बोले राष्ट्रपति ट्रंप

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.










