
'पाकिस्तान को खतरे में...', भारत को हथियार देने को लेकर अमेरिका पर भड़का पाकिस्तान
AajTak
नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान भारत और अमेरिका के बीच कई महत्वपूर्ण रक्षा समझौते हुए हैं. इन समझौतों पर पाकिस्तान की पैनी नजर रही है और अब उसने अमेरिका से इसे लेकर आपत्ति जताई है. पाकिस्तान का कहना है कि ये समझौते क्षेत्रीय अस्थिरता को बढ़ावा देंगे.
भारत अमेरिका के बढ़ते रक्षा सहयोग से पाकिस्तान भड़का हुआ है. पाकिस्तान का कहना है कि इससे सीधे तौर पर उसके सुरक्षा हित खतरे में पड़ जाएंगे. इसे लेकर पाकिस्तान ने अमेरिका से कड़ी आपत्ति भी जताई है. उसका कहना है कि दोनों देशों के बीच बढ़ता रक्षा सहयोग क्षेत्र की स्थिरता के लिए खतरा है.
गुरुवार को पाकिस्तान के आधिकारिक सूत्रों ने पाकिस्तानी अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून को बताया कि पाकिस्तान ने डिप्लोमेटिक चैनल्स के जरिए अमेरिका से अपनी आपत्ति दर्ज की है. पाकिस्तान ने अमेरिका से कहा है कि उसकी वैध चिंताओं को ध्यान में रखे बिना भारत को उन्नत सैन्य मिलिट्री हार्डवेयर देना दक्षिण एशियाई क्षेत्र में रणनीतिक स्थिरता और पारंपरिक संतुलन को कमजोर कर देगा.
सूत्रों का कहना है, 'पाकिस्तान ने अमेरिका से कहा कि भारत उन्नत तकनीक हासिल कर उत्साहित हो जाएगा और पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा हितों को खतरे में डाल देगा.'
पाकिस्तान ने अमेरिका से कहा कि भारत और अमेरिका के बीच पाकिस्तान के हितों को कमजोर करने वाला कोई भी समझौता हो, पाकिस्तान जवाबी कार्रवाई के लिए मजबूर होगा.
पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे में हुए थे कई अहम समझौते
पीएम मोदी जब हाल ही में अमेरिका के दौरे पर थे, उस दौरान भारत और अमेरिका के बीच कई महत्वपूर्ण समझौते हुए थे. सबसे महत्वपूर्ण समझौता यह हुआ कि अमेरिका की जनरल इलेक्ट्रिक और और भारत की सरकारी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड देश के स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमानों के लिए उन्नत लड़ाकू जेट इंजन भारत में बनाएगी.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








