
पाकिस्तान के बलूच में CTD टीम के साथ आतंकियों की मुठभेड़, 4 आतंकी ढेर
AajTak
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा स्थित क्वेटा-सिबी रोड पर शनिवार रात को 4 संदिग्ध आतंकवादियों ने एक पुलिस वाहन पर गोलीबारी कर दी. इसके बाद पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में चारों आतंकियों को मार गिराया है.
पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा स्थित क्वेटा-सिबी रोड पर शनिवार रात एक पुलिस वाहन पर गोलीबारी करने के बाद सुरक्षाबलों ने 4 संदिग्ध आतंकवादियों को ढेर कर दिया है.
बलूचिस्तान के आतंकवाद-रोधी विभाग (CTD) ने कहा कि पुलिस वाहन पर गोलीबारी करने के बाद 4 आतंकवादियों को खोज लिया और बाद में मुठभेड़ में चारों को मार गिराया है.
सीटीडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शनिवार देर रात 2 मोटरसाइकिलों पर सवार 4 आतंकवादियों ने क्वेटा-सिबी रोड पर शाल कोट इलाके में गश्त कर रहे एक पुलिस वाहन पर हमला कर दिया था, लेकिन सैनिकों के अर्ध-बख्तरबंद होने के कारण पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए.
उन्होंने आगे बताया कि आतंकियों के हमले के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई शुरू की, जिसमें एक आतंकवादी को मौके पर ही ढेर कर दिया. जबकि अन्य आतंकी पास की एक बिल्डिंग में भाग गए. पुलिस ने इमारत की घेराबंदी कर अतिरिक्त सुरक्षा बल बुलाया. इसके बाद सीटीडी टीम ने ऑपरेशन शुरू किया.
सीटीडी प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों को सरेंडर करने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. इसके बाद सीटीडी टीम ने इमारत में एंट्री कर तीन आतंकवादियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.









