पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान रावलपींडी पहुंचे, गोली लगने के बाद पहली बार करेंगे रैली
AajTak
3 नवंबर को रैली के दौरान गोली लगने के बाद से ही 70 वर्षीय इमरान खान का इलाज चल रहा है. इसके बाद पहली बार वह किसी रैली को संबधित करने पहुंचे हैं. यहां रावलपिंडी में वे अपने समर्थकों के साथ पाकिस्तान की जनता से नए सिरे से आम चुनाव कराने की मांग को लेकर रैली को आगे जारी रखेंगे.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान शनिवार को एक विशाल रैली को संबोधित करने हेलीकॉप्टर से रावलपिंडी पहुंचे. इस दौरान उनके साथ डॉक्टरों की एक टीम भी मौजूद है. दरअसल, 3 नवंबर को रैली के दौरान गोली लगने के बाद से ही 70 वर्षीय इमरान खान का इलाज चल रहा है. इसके बाद पहली बार वह किसी रैली को संबधित करने पहुंचे हैं. यहां रावलपिंडी में वे अपने समर्थकों के साथ पाकिस्तान की जनता से नए सिरे से आम चुनाव कराने की मांग को लेकर रैली को आगे जारी रखेंगे.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के अध्यक्ष खान यहां बरनी विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर उतरे, जहां से वह रैली स्थल की ओर बढ़ेंगे. डॉन अखबार के मुताबिक, पीटीआई नेता फैसल जावेद ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि खान रावलपिंडी पहुंचे हैं और जल्द ही पार्टी के समर्थकों को संबोधित करने के लिए मंच पर होंगे.
पाकिस्तानी चैनल जियो टीवी ने शनिवार को बताया कि रावलपिंडी पुलिस ने पीटीआई के शीर्ष नेतृत्व को पत्र लिखकर पूर्व प्रधानमंत्री के लिए वीआईपी सुरक्षा प्रावधान के निर्देशों का कार्यान्वयन सुनिश्चित करने का आग्रह किया है. पत्र में कहा गया है कि खान को बुलेटप्रूफ जैकेट पहनने की, रैली स्थल के रास्ते में वाहन से बाहर नहीं निकलने और अपनी गतिविधियों को गुप्त रखने की भी सलाह दी गई है.
बताया गया है कि खान लाहौर में अपने जमान पार्क आवास से स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब एक बजे बुलेट प्रूफ वाहन से निकले. सुरक्षा के मद्देनजर उनके घर पहले से ही बुलेटप्रूफ जैकेट भेजी गई थी.
वहीं एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट में कहा गया कि पीटीआई नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के काफिले हकीकी आज़ादी मार्च के लिए रावलपिंडी जा रहे हैं. पीटीआई महासचिव असद उमर ने कहा कि सभा "ऐतिहासिक" होगी. खान के समर्थक देश के कोने-कोने से इस्लामाबाद के जुड़वां बहन शहर रावलपिंडी पहुंचने के लिए आगे बढ़ रहे हैं, जहां ऐतिहासिक मरी रोड के बीच में सिक्स्थ रोड फ्लाईओवर पर एक मंच तैयार किया गया है.
पीटीआई के सीनेटर आजम खान स्वाति ने कहा कि 'हकीकी आजादी' आंदोलन अपने गंतव्य तक पहुंचने के रास्ते पर है. पीटीआई द्वारा अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किए गए एक वीडियो मैसेज में स्वाति ने कहा, "सत्ता परिवर्तन के सभी पात्रों को भगवान अपमानित करेगा और स्वतंत्रता आंदोलन का यह कारवां रुकने वाला नहीं है."

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.







