
पाकिस्तान के नए राष्ट्रपति चुने गए आसिफ अली जरदारी, प्रतिद्वंदी को बड़े अंतर से दी शिकस्त
AajTak
आसिफ अली जरदारी पाकिस्तान के 14वां राष्ट्रपति चुने गए हैं. जरदारी ने इससे पहले 2008 से 2013 तक पाकिस्तान के 11वें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था. उन्होंने विपक्षी उम्मीदवार को 136 वोटों से हराया.
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी शनिवार को पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति चुने गए. ऐसा दूसरी बार है जब आसिफ अली राष्ट्रपति बने हैं. 68 वर्षीय जरदारी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के संयुक्त उम्मीदवार थे, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी 75 वर्षीय महमूद खान अचकजई सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल (एसआईसी) के उम्मीदवार थे.
136 वोटों से हराया
संविधान के प्रावधानों के अनुसार, नए राष्ट्रपति का चुनाव नेशनल असेंबली और चार प्रांतीय विधानसभाओं के नवनिर्वाचित सदस्यों के निर्वाचक मंडल द्वारा किया गया. व्यवसायी से राजनेता बने जरदारी पाकिस्तान की दिवंगत प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के पति हैं. पाकिस्तानी मीडिया ने बताया कि उन्हें 255 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी को 119 वोट मिले. इस तरह वह 136 मतों से विजयी रहे.
यह भी पढ़ें: जरदारी फिर बनेंगे पाकिस्तान के राष्ट्रपति, जानिए 'मिस्टर 10 परसेंट' के नाम से क्यों हुए थे बदनाम
जरदारी निवर्तमान डॉ. आरिफ अल्वी का स्थान लेंगे, जिनका पांच साल का कार्यकाल पिछले साल समाप्त हो गया था. हालाँकि, वह पद पर बने हुए थे क्योंकि नए निर्वाचक मंडल का गठन अभी तक नहीं हुआ था.
दूसरी बार बनेंगे राष्ट्रपति

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.










