
पाकिस्तान और IMF के बीच आखिरकार हो गई ये बड़ी डील, क्या बोले शहबाज शरीफ?
AajTak
पाकिस्तान और IMF के बीच तीन अरब बेलआउट पैकेज के लिए स्टाफ लेवल का एग्रीमेंट हो गया है. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस पर खुशी जताते हुए कहा है कि इससे पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति ठीक होगी. पाकिस्तान के वित्त मंत्री ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
पाकिस्तान और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के बीच महीनों चली बातचीत के बाद तीन अरब डॉलर के बेलआउट पैकेज के लिए एक समझौता हो गया है. दोनों पक्षों के बीच शुक्रवार को स्टाफ लेवल का एग्रीमंट हो गया है जिसकी जानकारी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दी है. उन्होंने कहा है कि इससे पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार और उसकी अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी.
शहबाज शरीफ ने अपने एक ट्वीट में लिखा, 'अल्हम्दुलिल्लाह! मुझे इसकी घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि पाकिस्तान आईएमएफ के साथ नौ महीने की 3 अरब स्टैंड-बाय एग्रीमेंट को लेकर एक स्टाफ लेवल एग्रीमेंट पर पहुंच गया है. यह समझौता पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत करने में मदद करेगा, पाकिस्तान को आर्थिक स्थिरता हासिल करने में सक्षम बनाएगा और देश को स्थायी आर्थिक विकास के रास्ते पर ले जाएगा.... इंशाअल्लाह.'
उन्होंने आगे लिखा, 'मैं इस समझौते के लिए वित्त मंत्री इशाक डार और वित्त मंत्रालय की उनकी टीम के प्रयासों और कड़ी मेहनत की सराहना करना चाहूंगा. मैं आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टलीना जॉर्जीवा और उनकी टीम को भी धन्यवाद देना चाहूंगा, खासकर पिछले हफ्ते उनके सहयोग के लिए.'
समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आईएमएप जुलाई के महीने में इस डील को अपनी मंजूरी देगा. दोनों पक्षों के बीच यह डील आठ महीनों की बातचीत के बाद हुई है जिसने विदेशी मुद्रा की भारी कमी से जूझ रहे पाकिस्तान को भारी राहत दी है.
समझौते को लेकर पाकिस्तान के वित्त मंत्री ने अल्लाह का शुक्रिया करते हुए लिखा, 'अल्हम्दुलिल्लाह!' डार ने गुरुवार को ही कहा था कि पाकिस्तान और आईएमएफ के बीच जल्द ही समझौता होने वाला है.
गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है पाकिस्तान

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








