
पाकिस्तान अखबार ने ही खोल दी शहबाज शरीफ के झूठ की पोल, एयरफोर्स की बहादुरी दिखाने के लिए किया था झोल
AajTak
पहलगाम हमले के बाद जवाबी कार्रवाई में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत 7-8 मई की दरम्यानी रात पाकिस्तान और पीओके के आतंकी ठिकानों पर हमला किया. पाकिस्तान के इन आतंकी ठिकानों पर भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल से हमला किया था.
भारत के ऑपरेशन सिंदूर से मुंह की खाए पाकिस्तान अब नए-नए दावे करने में जुटा है. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से लेकर रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ और विदेश मंत्री इशाक डार तक लगातार फर्जी दावे कर रहे हैं. इस बीच उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने संसद में कहा कि टेलीग्राफ अखबार लिखता है कि PAF आसमान का बेताज बादशाह है. लेकिन उनके इस झूठ की पोल खुद डॉन अखबार ने ही खोल दी.
इशाक डार ने ब्रिटेन के अखबार टेलीग्राफ की एक फेक AI तस्वीर का हवाला देकर संसद में खड़े होकर पाकिस्तानी एयरफोर्स की तारीफ के पुलिंदे बांधे. लेकिन पाकिस्तान के ही अखबार द डॉन ने डार के झूठ की पोल खोल दी. डॉन ने डार के इस दावे का फैक्ट चेक कर इन्हें सरासर फर्जी बताया.
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शेयर किया कि टेलीग्राफ अखबार के इस पेज को एआई का इस्तेमाल कर तैयार किया गया है. ब्रिटेन के अखबार के डिजाइन और शैली में ही इस फेक पेज को तैयार किया गया. साथ ही लोगों ने इस तस्वीर के लेआउट और फॉन्ट साइज में कई गड़बड़ियां उजागर की.
इशाक डार ने इस झूठे दावे से यह साबित करने की कोशिश की कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया PAF की ताकत का लोहा मानता है. हालांकि, संसद में खड़े होकर इस तरह के झूठे दावे करने की बात उजागर होने के बाद डार ने अब तक इस पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है. पाकिस्तान का विदेश मंत्रालय भी इस पर चुप्पी साधे हुआ है. बता दें कि यह पहली बार नहीं हुआ है, जब पाकिस्तान की सरकार ने इस तरह के झूठे और बेतुके दावे किए हैं.
बता दें कि पहलगाम हमले के बाद जवाबी कार्रवाई में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत 7-8 मई की दरम्यानी रात पाकिस्तान और पीओके के आतंकी ठिकानों पर हमला किया. पाकिस्तान के इन आतंकी ठिकानों पर भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल से हमला किया था.
*/ /*-->*/

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.









