
'पहले की तरह इस बार भी अमेरिका गलत...', ईरान में प्रदर्शनों के बीच बोले खामेनेई
AajTak
ईरान में करीब दो हफ्तों से जारी उग्र विरोध प्रदर्शनों के बीच सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने अमेरिका और ट्रंप प्रशासन पर निशाना साधा है. खामेनेई ने कहा कि जैसे अतीत में अमेरिका ईरान को लेकर गलत रहा है, वैसे ही आज भी वह अपनी गणनाओं में चूक कर रहा है.
ईरान में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने अमेरिका पर सीधा हमला बोला है. खामेनेई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'जैसे अतीत में था, वैसे ही आज भी अमेरिका ईरान को लेकर अपने आकलन में गलत है.' उनका यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब देशभर में महंगाई और जीवन यापन की बढ़ती लागत के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे हैं.
ईरान के सर्वोच्च नेता ने ट्रंप प्रशासन की आलोचना करते हुए कहा कि उसने ईरान को समझने में गलत आकलन किया है. उन्होंने कहा कि जैसे अतीत में अमेरिका गलत रहा है, वैसे ही आज भी वॉशिंगटन ईरान को लेकर अपनी गणनाओं में चूक कर रहा है. ईरान में अशांति और हिंसक विरोध प्रदर्शन जारी हैं. इस बीच खामेनेई ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'अतीत की तरह आज भी अमेरिका ईरान को लेकर अपनी गणनाओं में गलत है.'
दो हफ्तों से सुलग रहा ईरान
खामेनेई ने शुक्रवार को कहा कि ईरान विदेशी ताकतों के लिए 'भाड़े के सैनिक' की तरह काम करने वालों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा. उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें ईरान पर टिप्पणी करने के बजाय अपने देश की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए.
ईरान में करीब दो हफ्तों से जारी विरोध प्रदर्शन अब और उग्र हो गए हैं. कई बड़े शहरों में हजारों लोग सड़कों पर उतरे, जहां 'तानाशाह को मौत' (death to the dictator) जैसे नारे लगाए गए और सरकारी इमारतों को नुकसान पहुंचाया गया. इस दौरान 12 घंटे से ज्यादा समय तक देशभर में इंटरनेट बंद रहा, जिसे हिंसा को दबाने की कोशिश माना जा रहा है. यह आंदोलन दशकों में ईरान के धार्मिक नेतृत्व के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक माना जा रहा है.
प्रदर्शनकारियों को बताया 'उपद्रवी'

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.







