
परमाणु टेस्टिंग की मचेगी होड़? ट्रंप के बयान से टेंशन में पुतिन, कर दिया बड़ा ऐलान
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि हमारे पास दुनिया का सबसे बड़ा परमाणु भंडार है. रूस दूसरे और चीन तीसरे स्थान पर है. अन्य देश अपने परमाणु हथियारों का परीक्षण कर रहे हैं इसलिए डिपार्टमेंट ऑफ वॉर को तुरंत निर्देश दिया जाता है कि हम अपने परमाणु हथियारों का परीक्षण समान आधार पर शुरू करें.
रूस ने अमेरिका से कहा है कि परमाणु परीक्षण को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप ने जो बयान दिया था. उसे लेकर अमेरिका को स्पष्टीकरण देना चाहिए. रूस ने कहा कि यदि अमेरिका इस दिशा में कोई कदम उठाता है, तो उससे रूस समेत अन्य देशों की प्रतिक्रियाएं आनी भी शुरू हो जाएंगी.
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले हफ्ते अमेरिकी सेना को परमाणु हथियारों के परीक्षण की प्रक्रिया तुरंत दोबारा शुरू करने का आदेश दिया था. लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि इससे उनका मतलब परमाणु-सक्षम मिसाइलों के फ्लाइट-टेस्ट से है या फिर उन परीक्षणों से जिनमें परमाणु विस्फोट शामिल होते हैं क्योंकि ऐसा परीक्षण अमेरिका और रूस दोनों ने ही तीन दशकों से अधिक समय से नहीं किया है.
रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने पत्रकारों से कहा कि अगर इस बयान से ट्रंप का मतलब उन परीक्षणों से है, जिनमें परमाणु विस्फोट शामिल होते हैं तो इससे बेहद नकारात्मक स्थिति पैदा होगी. इसके जवाब में रूस समेत अन्य देशों की ओर से कदम उठाए जाएंगे.
अमेरिकी योजनाओं में किसी तरह स्पष्टता नहीं होने का हवाला देते हुए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को शीर्ष अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे किसी संभावित अमेरिकी परीक्षण के जवाब में रूस द्वारा किए जा सकने वाले अपने परमाणु परीक्षणों के लिए प्रस्ताव तैयार करें.
सुरक्षा विश्लेषकों का कहना है कि किसी भी परमाणु हथियार संपन्न देश द्वारा परीक्षण दोबारा शुरू किया जाना मौजूदा भूराजनीतिक तनाव, विशेषकर यूक्रेन युद्ध के समय में बेहद अस्थिरता पैदा करने वाला कदम होगा और इससे संभव है कि अन्य देश भी ऐसा ही करने लगें.
रूस और अमेरिका के पास दुनिया में सबसे अधिक परमाणु हथियार हैं. दोनों के बीच बची हुई अंतिम संधि, जो रणनीतिक परमाणु वॉरहेड्स की संख्या को सीमित करती है. अगले तीन महीनों में समाप्त होने वाली है, जिससे पहले से चल रही हथियारों की होड़ और तेज हो सकती है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.









