
न 'पटियाला पेग' सॉन्ग गाएं, न बच्चों को स्टेज पर बुलाएं... दिलजीत के कॉन्सर्ट पर तेलंगाना सरकार का फरमान
AajTak
मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ फिर से चर्चा में हैं. उनके लाइव शोज और उसे लेकर जारी कंट्रोवर्सीज को देखते हुए तेलंगाना सरकार अलर्ट पर है. सिंगर का 15 नवंबर को हैदराबाद में कॉन्सर्ट होना है. इसे लेकर तेलंगाना सरकार की तरफ से इवेंट के ऑर्गनाइजर्स को नोटिस भेजा गया है.
मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ फिर से चर्चा में हैं. उनके लाइव शोज और उसे लेकर जारी कंट्रोवर्सीज को देखते हुए तेलंगाना सरकार अलर्ट पर है. सिंगर का 15 नवंबर को हैदराबाद में कॉन्सर्ट होना है. इसे लेकर तेलंगाना सरकार की तरफ से इवेंट के ऑर्गनाइजर्स को नोटिस भेजा गया है.
दिलजीत को भेजा गया नोटिस
नोटिस के अनुसार, स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बच्चों को स्टेज पर ले जाने से रोकने को कहा गया है. ताकि उन्हें हाई साउंड लेवल से बचाया जा सके जो WHO की गाइडलाइंस से आदेशानुसार बच्चों के लिए सेफ नहीं है. इन निर्देशों का मकसद बच्चों के लाइव शो के दौरान लाउड म्यूजिक और फ्लैश लाइट से बचाना है. इसके अलावा, दिलजीत को स्टेज पर ऐसे गानों को गाने की मनाही है जो शराब, ड्रग्स, वायलेंस को प्रमोट करते हैं.
WHO की गाइडलाइंस के अनुसार, एडल्ट को 140 डीबी से ज्यादा साउंड प्रेशर के कॉन्टैक्ट में नहीं आना चाहिए. वहीं बच्चों के लिए ये लेवल 120 डीबी तक कम हो जाता है. इसलिए बच्चों को लाइव शो के दौरान मंच पर नहीं ले जाना चाहिए क्योंकि स्टेज पर साउंड लेवल 120 डीबी से ज्यादा होता है. नोटिस में दिलजीत के पुराने कॉन्सर्ट के वीडियोज का सबूत पेश किया है जहां शराब, ड्रग्स को प्रमोट करते हुए गाने गाए गए. जैसे पटियाला पैग, पंज तारा... दिलजीत ने दिल्ली के जवाहरलाल स्टेडियम में हुए दिल-लुमनाती कंसर्ट में गाया हुआ है.
दिल्ली के स्टेडियम में फैलाई थी गंदगी
पिछले कई महीनों से दिलजीत के कॉन्सर्ट को लेकर विवाद गरमाया हुआ है. दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 26-27 अक्टूबर को दिलजीत का लाइव शो हुआ था. लेकिन इवेंट खत्म होने के बाद स्टेडियम में फैली गंदगी ने सबके होश उड़ाए थे. वहां कूड़े का ढेर लगा था. शराब-पानी की बोतलें इधर-उधर फेंकी हुई थीं. रनिंग ट्रैक पर सड़ा हुआ खाना पड़ा मिला था, कुर्सियां टूटी दिखी थीं. गंदगी की वजह से खिलाड़ियों को अपनी प्रैक्टिस छोड़नी पड़ी थी.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










