
न्यूयॉर्क में फ्री फूड की लाइनें, 11 हजार बैंकों पर ताला... वो कड़वी यादें जिससे मंदी से डरता है अमेरिका
AajTak
राष्ट्रपति ट्रंप की टैरिफ की धमकियों के बीच अमेरिकी बाजार जो कुछ महीने पहले ही ऊफान पर था वो अचानक धड़ाम हो गया है. सोमवार से शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखी गई. नेस्डैक कंपोजिट, एसएंडपी में बड़ा नुकसान देखने को मिला. टेस्ला के शेयर भी धड़ाम हो गए. इस गिरावट से अरबों का नुकसान हुआ है और इसका असर दुनिया भर की बाजार में देखने को मिला है.
सड़कों पर मुफ्त खाने के लिए लंबी कतारें, एक झटके में तबाह हुए लोग और हजारों बैंक पर लगे ताले... ये अमेरिका का वो मंजर है जिसे याद करके न सिर्फ सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका सिहर जाता है बल्कि दुनिया के कई देश भी खौफ में आ जाते हैं. दरअसल, हम बात कर रहे हैं अमेरिका में 1929 में आई आर्थिक मंदी की, जिसने अमेरिका को बुरी तरह से तोड़ दिया था. ये किस्सा आज इसलिए मौजूं हैं क्योंकि एक बार फिर अमेरिका के बाजार में हाहाकार है. निवेशकों के अरबों रुपये स्वाहा हो गए हैं और बेरोजगारी का संकट बढ़ गया है.
अमेरिका बाजारों में हाहाकार और मंदी की आहट
राष्ट्रपति ट्रंप की टैरिफ की धमकियों के बीच अमेरिकी बाजार जो कुछ महीने पहले ही ऊफान पर था वो अचानक धड़ाम हो गया है. सोमवार से शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखी गई. नेस्डैक कंपोजिट, एसएंडपी में बड़ा नुकसान देखने को मिला. टेस्ला के शेयर भी धड़ाम हो गए. इस गिरावट से अरबों का नुकसान हुआ है और इसका असर दुनिया भर की बाजार में देखने को मिला है. कई एक्सपर्ट मंदी की चेतावनी दे रहे हैं. लेकिन मंदी एक ऐसा शब्द है जिसको सुनते ही अमेरिका सिहर जाता है. इसके पीछे एक कड़वी कहानी है...
बात 1929 की है, जब अमेरिका में आई तबाही
आज से करीब एक शताब्दी पहले यानी साल 1928 के पतझड़ में अमेरिका के भावी राष्ट्रपति हर्बर्ट हूवर ने घोषणा की- ‘हम आज अमेरिका में इतिहास में पहली बार गरीबी पर अंतिम विजय के काफी करीब हैं.’ अधिकांश अमेरिकी नागरिक उनसे सहमत थे. लोगों ने इससे अच्छी जिंदगी को इससे पहले कभी नहीं जिया था. बेरोजगारी दर केवल 4 फीसदी तक थी यानी हर 100 में 96 लोगों के पास कमाई का जरिया था.
यह भी पढ़ें: Trump Musk Challenge: ट्रंप-मस्क की जोड़ी के साइड इफेक्ट... US की इकोनॉमी से शेयर बाजार तक हाहाकार, Tesla का ही सबसे बुरा हाल!

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.









