
नेपाल में गठबंधन दलों के बीच बन गई बात! आज हो सकता है प्रचंड मंत्रिमंडल का विस्तार
AajTak
फिलहाल प्रचंड के नेतृत्व वाली सरकार में प्रधान मंत्री और एक राज्य मंत्री समेत केवल छह कैबिनेट मंत्री हैं. इस समय प्रचंड के पास गृह, वित्त, विदेश, उद्योग और वाणिज्य, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और कृषि समेत लगभग 16 मंत्रालय हैं.
नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में पुष्प कमल दहल प्रचंड को शपथ लिए हुए तीन महीने से ज्यादा का समय बीत गया है, लेकिन 10 दलों के इस गठबंधन में अबतक मंत्रिमंडल के गठन को लेकर सहमति नहीं बन पाई है. इसको लेकर सभी दलों के शीर्ष नेताओं के बीच गुरुवार को बैठक हुई थी. बताया जा रहा है कि आज नेपाल में मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है.
नेपाल में सत्ता में शामिल पार्टियों के बीच प्रधानमंत्री आवास पर कई राउंड की बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक सत्ता-साझेदारी को लेकर सहमति नहीं बन पाई है. इस वजह से प्रचंड सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में देरी हो रही है. प्रधानमंत्री आवास पर बालुवातार में गुरुवार को भी गठबंधन में शामिल दलों के बीच बैठक हुई थी, जोकि बेनतीजा रही. बताया जा रहा है कि गठबंधन दल सत्ता में ज्यादा से ज्यादा मंत्रालय चाहते हैं, जोकि संभव नहीं है.
9 पार्टियां हो सकती है कैबिनेट में शामिल
अधिकारियों ने बताया कि सत्तारूढ़ गठबंधन के दलों के बीच जो प्रमुख अड़चन थी वो कैबिनेट पदों की मांग उपलब्ध मंत्रालयों की संख्या से अधिक की थी. प्रधानमंत्री के मीडिया कॉर्डिनेटर सूर्य किरण शर्मा ने कहा कि पुष्प कमल दहल प्रचंड शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं. गठबंधन में शामिल 10 में से 9 पार्टियों के मंत्रिपरिषद में शामिल होने की संभावना है.
प्रचंड के पास फिलहाल 16 मंत्रालय
फिलहाल प्रचंड के नेतृत्व वाली सरकार में प्रधान मंत्री और एक राज्य मंत्री समेत केवल छह कैबिनेट मंत्री हैं क्योंकि सीपीएन-यूएमएल, राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी और राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के मंत्रियों ने 7 दलों का गठबंधन टूटने के बाद अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था. इस समय प्रचंड के पास गृह, वित्त, विदेश, उद्योग और वाणिज्य, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और कृषि समेत लगभग 16 मंत्रालय हैं. बता दें कि पुष्प कमल दहल प्रचंड ने केपी शर्मा के साथ मिलकर नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में 26 दिसंबर को शपथ ली थी.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








