
नेपाल के नुवाकोट में पहाड़ी से टकराया हेलिकॉप्टर, हादसे में 4 की मौत
AajTak
स्थानीय मीडिया ने त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट (TIA) के सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि हेलिकॉप्टर दोपहर 1:54 बजे काठमांडू से रवाना हुआ था. सूर्या चौर पहुंचने के बाद हेलिकॉप्टर का अधिकारियों से संपर्क टूट गया. उड़ान भरने के तीन मिनट बाद ही हेलिकॉप्टर का संपर्क टूट गया.
नेपाल के नुवाकोट के शिवपुरी इलाके में एयर डायनेस्टी हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. स्थानीय मीडिया के मुताबिक हेलिकॉप्टर काठमांडू से रसुवा जा रहा था, तभी नुवाकोट जिले के सूर्या चौर-7 में हेलिकॉप्टर एक पहाड़ी से टकरा गया. हादसे की सूचना मिलने के तुरंत बाद अधिकारियों ने बचाव दल को घटनास्थल पर भेजा गया.
स्थानीय मीडिया ने त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट (TIA) के सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि हेलिकॉप्टर दोपहर 1:54 बजे काठमांडू से रवाना हुआ था. सूर्या चौर पहुंचने के बाद हेलिकॉप्टर का अधिकारियों से संपर्क टूट गया. उड़ान भरने के तीन मिनट बाद ही हेलिकॉप्टर का संपर्क टूट गया.
नेपाल में पिछले महीने की 24 जुलाई को भी बड़ा प्लेन हादसा हुआ था. तब 18 लोगों की मौत हुई थी, विमान में 19 लोग सवार थे. विमान पोखरा जा रहा था, टेक ऑफ के एक मिनट के अंदर ही विमान क्रैश हो गया. इस हादसे में विमान के पायलट को बचा लिया गया. ये हादसा नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ था. सौर्य एयरलाइंस के विमान बॉम्बार्डिर CRJ-200ER ने 11 बजकर 11 मिनट पर रनवे 2 से टेकऑफ किया था. उड़ान भरने के एक मिनट के अंदर ही विमान रनवे 20 की पूर्व दिशा में एक खाई में जा गिरा. प्लेन रनवे के दक्षिणी छोर से टेक ऑफ कर रहा था. टेक ऑफ के तुरंत बाद ही जहाज पलटा और झटके खाने के बाद जमीन से टकरा गया. पलक झपकने से भी कम समय में विमान में आग लग गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.









