
नेपाल का Gen-Z फिर 70 दिन बाद क्यों गरम हो गया? सड़कों पर बवाल, कर्फ्यू लागू, उड़ानें बंद
AajTak
नेपाल में एक बार फिर से टकराव की स्थिति पैदा हो गई है. पूर्व पीएम के पी शर्मा ओली के समर्थक भारत की सीमा से सटे शहर सेमरा में जेन-जी के नेताओं से टकरा गए. स्थिति इतनी बिगड़ी कि कर्फ्यू लगाना पड़ गया है.
नेपाल का जेन-जी एक बार फिर से सड़कों पर है. स्थिति इतनी बिगड़ी है कि कुछ इलाकों में कर्फ्यू लगाना पड़ा है. फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है. ज्यादा दिन नहीं हुए हैं जब नेपाल में पुलिस की फायरिंग में 21 युवाओं की मौत हो गई थी. ये घटना 8-9 सितंबर की थी. लगभग 70 दिन बाद नेपाल में स्थिति फिर से खराब हो गई है.
भारत की सीमा से सटे नेपाल के बारा जिले के सेमरा क्षेत्र में 19-20 नवंबर 2025 को कर्फ्यू लगाने की नौबत आ पड़ी है. ताकि स्थिति बिगड़ने से रोका जा सके. यहां कर्फ्यू लगाने का मुख्य कारण मुख्य कारण जेन-जी (Gen Z) युवाओं और सीपीएन-यूएमएल (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल यूनिफाइड मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट) के कैडरों के बीच हिंसक झड़प है.
यूएमएल के महासचिव शंकर पोखरेल और युवा नेता महेश बस्नेत सेमरा में एक एंटी-गवर्नमेंट रैली को संबोधित करने के लिए बुद्ध एयर फ्लाइट से पहुंचे थे. जैसे ही उनकी आने की खबर फैली सैकड़ों जेन-जी युवा एयरपोर्ट पर इकट्ठा हो गए और यूएमएल के खिलाफ नारे लगाने लगे.
देखते ही देखते यूएमएल और जेन जी नेताओं के बीच भिडंत हो गई. इसके बाद पथराव मारपीट से माहौल खराब हो गया. प्रशासन ने स्थिति बिगड़ते ही कर्फ्यू लगा दिया है. बारा जिला के जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि दिन के एक बजे से 8 बजे रात तक शांति सुरक्षा को लेकर कर्फ्यू लगा दिया गया है.
नेपाल में आज भी हिंसा की खबरें हैं. कई जगह आगजनी और हिंसा के समाचार आ रहे हैं. पुलिस का सड़क पर पहरा है.
इस टकराव से बुद्ध एयरलाइंस की सभी घरेलू उड़ानें रद्द हो गईं और यूएमएल के नेता सेमरा लौटने के बजाय काठमांडू वापस चले गए.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.







