
नेपाल: ओली को लेकर प्रचंड ने सुप्रीम कोर्ट और निर्वाचन आयोग को दी ये धमकी
AajTak
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के संसद भंग करने के फैसले के खिलाफ प्रचंड और उनके समर्थक सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रचंड ने ये भी कहा है कि अगर सुप्रीम कोर्ट ने ओली के पक्ष में फैसला लिया तो वो आंदोलन शुरू कर देंगे.
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से अलग हो चुके कम्युनिस्ट पार्टी के समूह ने राजधानी में एक विशाल जनप्रदर्शन किया है. नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी दो फाड़ हो चुकी है और दोनों गुट पार्टी पर अपना-अपना दावा पेश कर रहे हैं. ओली विरोधी समूह के नेता प्रचंड और माधव नेपाल के नेतृत्व में हजारों की संख्या में उनके कार्यकर्ता व समर्थक ओली के संसद भंग करने का विरोध कर रहे हैं. बुधवार को काठमांडू की सड़कों पर ही विरोध सभा करते हुए प्रचंड ने एकबार फिर ओली पर निशाना साधा. उन्होंने संसद विघटन को असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक कदम बताया. प्रचंड ने ओली पर देश की लोकतंत्र की हत्या करने और देश में तानाशाही चलाने का आरोप भी लगाया है.
इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.








