
नेतन्याहू सरकार, सख्त नीतियां, गाजा और... अमेरिकी समर्थन के बावजूद इजरायल के सामने विश्वसनीयता का संकट!
AajTak
अंतरराष्ट्रीय कानून और युद्ध के नियमों का पालन करने वाले लोकतंत्र होने के अपने तमाम दावों के बावजूद इजरायल की वैश्विक प्रतिष्ठा तार-तार हो रही है. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा पर पूर्ण सैन्य कब्जा करने की योजना तैयार की है. गाजा पट्टी में बढ़ते भुखमरी संकट और पश्चिमी तट पर इजरायल के दमनकारी उपायों के साथ विश्वसनीयता का संकट देश के सामने है. अमेरिकी समर्थन के बावजूद यहूदी राष्ट्र इस संकट का सामना कर रहा है, जिससे वह लंबे समय तक उबर नहीं पाएगा.
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा पर सैन्य कब्जे की योजना बनाई है, इसी के साथ देश की वैश्विक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है. एक समय जब इजरायल को लोकतांत्रिक राज्य माना जाता था, जो अंतरराष्ट्रीय कानून और युद्ध के नियमों का पालन करता है, आज उसकी प्रतिष्ठा हिंसा, मानवीय त्रासदी और बढ़ती वैश्विक निंदा के बीच प्रभावित हो रही है.
एजेंसी के अनुसार, नेतन्याहू की यह रणनीति हमास को पूरी तरह खत्म करने के लिए गाजा में व्यापक सैन्य अभियान चलाने की है. इसके साथ-साथ गाजा में जारी नाकेबंदी के कारण वहां भुखमरी की स्थिति है, जिससे आम नागरिकों का जीवन खतरे में है. वेस्ट बैंक में सुरक्षा कड़काई से भी तनाव बढ़ा है.
अमेरिका का समर्थन मिलने के बावजूद इजरायल ने अपने कई पारंपरिक अंतरराष्ट्रीय साझेदारों को खो दिया है और वह अब वैश्विक कूटनीति में कटघरे में है. इसका विश्वसनीयता संकट लंबी अवधि तक रह सकता है.
प्यू रिसर्च सेंटर के ताजा सर्वे से पता चलता है कि इजरायल की अंतरराष्ट्रीय छवि को नुकसान पहुंच रहा है. नीदरलैंड (78% नकारात्मक), जापान (79%), स्पेन (75%), ऑस्ट्रेलिया (74%), तुर्की (93%) और स्वीडन (75%) जैसे देशों में अधिकांश जनता के बीच इजरायल के प्रति नकारात्मक सोच बढ़ी है. यह इस बात का संकेत है कि दुनिया इजरायल की सैन्य कार्रवाई और गाजा के नागरिकों पर प्रभाव को लेकर गंभीर चिंता में है.
इंटरनेशनल कोर्ट ने नेतन्याहू और पूर्व रक्षा मंत्री योआव गैलांट के खिलाफ युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराधों के आरोपों में गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं. मानवाधिकार संगठन और जेनोसाइड विशेषज्ञ भी इजरायल पर गाजा में नरसंहार करने का आरोप लगा चुके हैं.
देश के भीतर आलोचना

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.








