
निसा देवगन को लॉन्च करने को बेताब करण जौहर? काजोल-अजय को कई बारी कर चुके कॉल
AajTak
बॉलीवुड के डैशिंग सुपरस्टार अजय देवगन और काजोल की बेटी निसा के लिए खबरें थीं कि वो जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं. लेकिन ऐसा नहीं है. काजोल ने बताया है कि उनके पास करण जौहर के 1-2 फोन कॉल आ चुके हैं, लेकिन निसा अभी एक्टिंग डेब्यू के लिए तैयार नहीं. न ही वो आना चाहती हैं.
काजोल और अजय देवगन की लाडली बेटी निसा देवगन की तगड़ी फैन फॉलोइंग है. भले ही ये पर्दे से दूर हों, लेकिन जब भी पब्लिक में स्पॉट होती हैं तो इनके चाहने वालों का दिन बन जाता है. अक्सर ही निसा की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं.
हालांकि, निसा को अपनी पर्सनल लाइफ काफी प्राइवेट रखनी पसंद है. और इस चीज में अजय और काजोल भी उनका साथ देते हैं. निसा नहीं चाहती कि कोई भी बात उनको लेकर मीडिया में फैले. ऐसे में वो अपनी लाइफ को काफी लो रखती हैं. ज्यादा पैप्स के कैमरे में कैद होने से कतराती ही नजर आती हैं.
एक्टिंग में नहीं आएंगी निसा काफी समय से खबरें ये भी आ रही हैं कि निसा जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करेंगी, लेकिन उनका खुद का ऐसा कोई इरादा नहीं है. ये बात कई बारी काजोल और अजय इंटरव्यूज में कह भी चुके हैं. निसा को एक्टिंग में नहीं आना है. पर वो जो भी अपने करियर में करना चाहती हैं, दोनों ही पेरेंट उनके साथ हैं.
करण चाहते हैं निसा को लॉन्च करना करण जौहर, निसा को लॉन्च करना चाहते हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान काजोल से पूछा गया कि क्या उनके बच्चे फिल्म इंडस्ट्री में कभी कदम रखेंगे? काजोल की बॉलीवुड में कई बड़े डायरेक्टर्स के साथ दोस्ती है. काजोल ने कहा- हां, 1-2 बारी फोन कॉल्स आई हैं. पर अभी के लिए मुझे ये बात पता है कि मेरी बेटी को एक्टिंग में नहीं आना है. वो स्वतंत्र है वो सब करने के लिए जो वो अपने करियर में करना चाहती है. वो जो भी करेगी, हमें बता देगी. वो जो भी करती है, हम उसके साथ 100 फीसदी खड़े रहेंगे.
News18 संग एक इंटरव्यू में भी काजोल ने कहा था कि निसा, 22 साल की हो गई है. उसने अपने दिमाग में रखा हुआ है कि वो एक्टिंग में नहीं आने वाली है अभी. बाकी आगे का कुछ पता नहीं है. अभी के लिए वो एक्टर नहीं बनना चाहती है.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












